Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का मोरवा पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक सोनार सहित पांच आरोपियों को नकली सोने के बिस्कुट, असली सोना,मोटरसाइकिल मोबाईल,चाकू और तीस हजार नकदी रुपए के साथ किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- जिले में नकली सोने को असली बताकर कम दामों में बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का मोरवा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता हाथ लगी है जब ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय ठग गिरोह को टीम गठित कर आरोपियों को उस समय धर दबोचा जब वह एक व्यक्ति को ठगने के फिराक में थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जे बी शाही ठेकेदार के यहां कार्य करने वाला प्रार्थी इंद्रजीत सिंह निवासी तोरमा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश जब दूधमनिया के पास रोड का कार्य करा रहा था, तब रामदास शाहू नामक व्यक्ति ने उसे धीरे-धीरे परिचय कर बताया कि गोरबी खदान में लेबरों को कार्य के दौरान 12 सोने के बिस्कुट मिले हैं, जिसमें एक लेबर को चार बिस्कुट मिले है। वह हर एक बिस्कुट 1.5 लाख में दे रहा है। प्रार्थी आरोपी रामदास की बातों में आकर 10 हजार रुपए की व्यवस्था कर उसके साथ गोरबी जंगल गया, जहां आरोपियों के अन्य साथी मिले और सोने के बिस्कुट दिखाकर तसल्ली कराने लगे और उससे एडवांस रूप 10 हज़ार ले लिए तथा 1 लाख 30 हज़ार और लाने की बात हुई। अगले दिन ठगी के इंतजार में बैठे आरोपी उससे रेलवे स्टेशन में मिले और गोरबी के समीप जंगलों में ले गए, जहां पूरे पैसे ना होने पर प्रार्थी के पास रखे 20 हज़ार भी छुड़ा लिए।

लालच में आकर ठगी का शिकार हुए इंद्रजीत सिंह ने मोरवा थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। जिस पर मोरवा निरीक्षक द्वारा अपराध क्रमांक 493/ 20 धारा 417, 420, 468, 386, 34 भादवि कायम कर आरोपियों की तलाश की जाने लगी। मुख्य आरोपी रामदास शाहू निवासी पतेरी को गोरबी से अपने साथी जमुना शाहू के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य आरोपी नियामी गोड़ निवासी डगा व जमालुद्दीन निवासी कसर को बरगवां से गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जिसमें बीते माह विंध्यनगर क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ ठगी करना, वहीं बरगवां थाना क्षेत्र में भी लोगों को शिकार बनाना जैसे अपराध शामिल है। बताया जाता है कि इन आरोपियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं।
बैढन कटरा स्थित रामअवतार सोनी की सोने की दुकान में आरोपियों द्वारा नकली सोने की सिल्ली 200 ग्राम बनवाया गया था, जिस पर उक्त सोनार को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अरविंद चौबे, डीएन सिंह, आरक्षक संजय परिहार, राहुल चौहान, रविदत्त पाण्डेय, रामनरेश प्रजापति, बिष्णु रावत व महिला आरक्षक ज्यांजली दुबे, ज्योति पाण्डेय की अहम भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...