बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार
राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- खटखरी से लापता हुई लड़की को 24 घंटे में बरामद कर उसे परिवार वालों को खुटार पुलिस ने किया सुपुर्द।खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के नेतृत्व में लगातार खुटार पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है।खुटार पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर एक गुमशुदा बालिका को 24 घण्टे में बरामद किया।

पुलिस के अनुसार खुटार चौकी क्षेत्र के खटखरी के रहने वाली श्रीमती केवट पत्नी स्व. राजकुमार केवट की लड़की अचानक लापता हो जाती है जिसके बाद परिवार वालों ने उसको काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद फरियादिया श्रीमती केवट के द्वारा 18/10/20 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है दिनांक 17/10/2020 को रात्रि में करीब 10:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के बारे उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई अरुण पाण्डेय की सतत निगरानी में अपराध क्रमांक 935/20 धारा 363 भादवि गुम इंसान क्रमांक 70/20 कायम कर चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने जांच पड़ताल शुरू किया और महज 24 घंटे में बालिका को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया, सहायक उप निरीक्षक जी.पी. कुशवाहा,प्रधान आरक्षक इन्द्रभान सिंह, संतोष कुमार,सतेन्द्र अग्निहोत्री,आरक्षक अशोक प्रताप सिंह,पुष्कर पोरवाल,दिलीप धाकड़,गुलाब सिंह,मुनेन्द्र मिश्रा,महिला आरक्षक शिखा मालवीय की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal