बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के माड़ा थाना का हाल कुछ यूं है कि फरियादियो को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है आपको बता दे कि ये वही माड़ा थाना है जहाँ DSP अर्चना शर्मा और DSP चंद्रशेखर पाण्डेय माड़ा थाना प्रभारी हुआ करते थे उस समय मे अपराधियों में दहशत का माहौल था तो वही फरियादियो की बीते 12 घंटे में निराकरण हुआ करता था इसलिए माड़ा की जनता खुश थी लेकिन जब से नवागत थाना प्रभारी ने पदभार संभाला है तब से फरियादियो की तीन माह बाद भी माड़ा पुलिस कोई कार्यवाही नही की यहाँ तक कि घटना स्थल पर जाकर भी एक बार मामले की जांच करना माड़ा पुलिस ने उचित नही समझा जिससे मजबूर होकर फरियादी सीएम हेल्पलाइन का सहारा ले रहे हैं लेकिन उसमे भी माड़ा पुलिस सीएम हेल्पलाइन करने के बावजूद घटना स्थल पर जाकर जांच न करके फरियादियो को डरा धमका कर थाने बुलाकर वर्दी का खौफ दिखाकर सीएम हेल्पलाइन बंद कराने का दबाव बनाते है यैसे में हर कोई एक ही सवाल पूछता है कि तीन हप्ते पहले मार पीट लड़ाई झगड़े जैसे मामले को माड़ा पुलिस ने जांच करना या फरियादी के साथ इंसाफ करना उचित नही समझ रही है।यह वही माड़ा थाना है जहाँ कभी ताबड़तोड़ कार्यवाही हुआ करती थी लेकिन आज फरियादियो के बजाय गुंडागर्दी व अपराधियो को माड़ा पुलिस सह दे रही है
आपको बता दे कि माड़ा थाना अंतर्गत कोयलखुंथ निवासी 60 वर्ष की विधवा महिला शीला सिंह ने 30/09/20 को माड़ा थाने में आवेदन दिया था कि कुछ दबंग लोग उनके घर को तोड़ रहे हैं और उनके घर के अंदर से नाली खोदकर बाहर निकाले है और लड़ाई झगड़ा करते है लेकिन 30 सितंबर के आवेदन पर आज तक माड़ा थाना प्रभारी ने कार्यवाही करना उचित नही समझा अगर माड़ा पुलिस का यही रवैया रहा तो आम जनता न्याय के लिए किसके पास जायेगी
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal