बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- शारदेय नवरात्रि,दशहरा पर्व व ईद को लेकर खुटार चौकी में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र के निर्देशन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन ने चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी. कुशवाहा की उपस्थिति में खुटार चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम एवं चौकी क्षेत्र के ग्रामों की समस्त दुर्गा समितियों के सदस्यों से पर्व के संबंध में चर्चा की गई।

सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा उपस्थित गणमान्य नागरिकों,पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ ही दुर्गा समितियों के सदस्यों से विस्तृत जानकारी हासिल कर चर्चा की गई और कहा गया कि कोरोना वायरस जैसे महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क का उपयोग करे उचित दूरी बनाकर भीड़ भाड़ से बचे दुर्गा पूजा स्थल पर 100 से ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो और साफ सफाई का ध्यान आयोजन समितियों को रखना होगा व साथ ही नवरात्र,दशहरा पर्व,ईद को शांति और सौहार्द्र से संपन्न हो इसके लिए सभी के सहयोग की बात कही।इस मौके पर सभी गणमान्य नागरिको के साथ साथ खुटार पुलिस टीम भी मौजूद रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal