15 दिवस के अन्दर कम्पनी प्रबंधन से मिला आश्वासन, धरना प्रदर्शन खत्म

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) आज दिनांक 12/10/2020 को भाकपा की ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सिंगरौली जिलाध्यक्ष अरुणदेव पाण्डेय के नेतृत्व में डीबीएल कंपनी का घेराव किया गया जिसमे तीन मुद्दों पर बात हो गयी पहला मुद्दा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिये दूसरा मुद्दा डीबीएल कंपनी के द्वारा पूर्व में कार्य कर रहे कुछ वर्करों को बाहर किया गया था जिनको तत्काल नौकरी पर रखने का तीसरा मुद्दा विस्थापितों को सर्व सुविधा दिलाया जाये जिसमें कंपनी ने स्थानीय युवा बेरोजगारों को रोजगार देने का तत्काल आश्वासन दिया गया और 15 दिन के अंदर वाहन चालको को रखने का आश्वासन देते हुये समझौता हुआ है ।
उक्त धरना प्रदर्शन के समय मुख्य रूप से ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिलाध्यक्ष- अरुणदेव पाण्डेय, समीर घोष (प्रोजेक्ट मैनेजर डीबीएल कंपनी), एचआर डीबीएल कंपनी, तहसीलदार- जितेन्द्र वर्मा, मोरवा टीआई- मनीष त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गौरवी, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सदस्य- आनंद साहू, प्रमोद नामदेव, अरविंद कुमार शाह, रामरसीले नापित, देवसर विधानसभापूर्व प्रत्याशी शिवकली साकेत, सुनीता दुबे, बृजेश कुमार जायसवाल, अक्षय कुमार साकेत, सुनील सिंह, श्यामसुंदर सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal