बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- एक हप्ते के अंदर खुटार पुलिस के हाथ चौथी सफलता हाथ लगी।खुटार पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी है एक के बाद एक लगातार कार्यवाही खुटार पुलिस द्वारा की जा रही है।आज की कार्यवाही में खुटार पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरूण पाण्डेय के सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है
आपको बता दे कि मुखबिरो से खुटार पुलिस को सुचान मिली ग्राम चितरबई कला मेन रोड़ पर एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है और राहगीरो का रास्ता रोक रहा है जिसके बाद खुटार पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर आरोपी नजमुद्दीन अंसारी पिता अल्लाउद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी हिर्रवाह को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर अपराध क्र 0152//2020 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष कुमार,आरक्षक गुलाब सिंह,पुष्कर पोरवाल,सुमित अर्मा व अशोक प्रताप की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal