लगातार पुलिस के प्रयासों के बाद भी नहीं लग पा रहा है कोई सुराग
हिम्मत समाचार राजकुमार सिंह/जेपी विश्वकर्मा
(सिंगरौली) थाना क्षेत्र विंध्यनगर
जहां की शुक्रवार की रात एक युवक अजीत दुबे विंध्यनगर एनटीपीसी पावर प्लांट में 3 सालों से कार्यरत मजदूर आजीत दुबे शुक्रवार की रात अपनी ड्यूटी पर गया हुआ लेकिन उसके बाद अभी तक वापस नही आया।।
अजीत दुबे ड्यूटी पीरियड में था इसका रजिस्टर मेंटेन अटेंडेंस से पता चल रहा है लेकिन आने की कोई साबूत अभी तक नही मिल पा रही है जिसको लेकर मजदूर के परिवार व नाते रिस्तेदार के लोग काफी चिंतित है कि कही कोई अप्रिय घटना न हो गयी हो जिसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन भी काफी सक्रिय दिख रही है और अपने तरफ से फोन से लेकर बाकी पहलुओं और निजी जिंदगी की दिनचर्या और निजी सम्पर्क को लेकर जांच में लेकर तलास जारी है।

वही कही पानी के अंदर होने की संभावना को लेकर गोता खोरो की टीम भी आज NTPC विन्ध्यनगर पावर प्लांट में अपनी तलास जारी कर दी है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जानकारी खबर लिखे जाने तक नही मिल पाई है।जिसके कारण क्षेत्र में तरह तरह का चर्चा का माहौल गरम है।।
आप को बता दे कि एसपी सींगरौली वीरेंद्र सिंह के आदेशानुसार एडिशनल एसपी अनिल सोनकर सीएसपी देवेश पाठक टी आई राघवेंद्र द्विवेदी,मोरवा टी आई मनीष त्रिपाठी,जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह,अमित द्विवेदी एवं आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय दीपक यादव सहित समस्त विंध्यानगर पुलिस जांच में जुटी हुए है।। वही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ जिला अध्यक्ष रामअशोक शर्मा भी मौजूद रहे है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal