बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिला कांग्रेस आई टी सेल व मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज सरकार कमलनाथ की सभा में हो रही अपार भीड़ से घबराए हुई हैं अनूपपुर की सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमलनाथ के काफिले पर बीजेपी के कुछ छूट भैया युवा मोर्चा के लोगों द्वारा कार पर पथराव किया गया है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।भाजपा हार के भय से घबराई हुई है इसलिए निचले स्तर की गुंडागर्दी पर उतारू है शिवराज सरकार कमलनाथ जी की सभा में आए हुए जन सैलाब से घबराकर उनके ऊपर एफ आई आर कराती है कभी अपने छोटे बड़े नेताओं से पथराव करवाती है आगे श्री तिवारी ने कहा कि शिवराज जी आखिरकार और कितना गिरोगे।लोकतंत्र को और कितना कुचलोगे।आगामी चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी।हर एक हरकतों का हिसाब लेगी भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन उसकी पराजय हताशा का प्रतीक है।हम अंग्रेजों से लड़ने वाले लोग हैं हम इन पत्थरों से डरने वाले नहीं हैं।भाजपा युवा मोर्चा का यह विरोध प्रदर्शन कार पर पथराव सरकार की सह पर प्रायोजित है कांग्रेस पार्टी के नेता जब अंग्रेजों की गोलियों से नहीं डरे तो इन पत्थरों से डरने वाले नहीं हैं।जनता एक एक पत्थर एवं दमनकारी नीतियों का चुन चुन कर बदला लेगी।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal