बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बरगवां//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- बरगवां थाना क्षेत्र के बंधा गाँव के पास एक तालाब में तीन मासूम बच्चियों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता सिंह गोड़ पिता अंजारी सिंह उम्र 6 वर्ष,सोनम सिंह गोड़ पिता अंजारी सिंह गोड़ उम्र 4 वर्ष एंव सोनम सिंह गोड़ पिता रामायण सिंह गोड़ उम्र 5 वर्ष निवासी जिगनहवा टोला की रहने वाली थी सभी तालाब में नहाने दोपहर में गई हुई थी तभी तीनो बच्चियां पानी ज्यादा होने से नहाते समय पानी मे डूब गई जिसके कारण तीनो मासूम बच्चियों मौत हो गई। उसी तालाब में कुछ लोग मछली मार रहे थे जिन्होंने 3 बच्चियों शव को तालाब में देखा तो आवाज देकर आसपास के लोगो को बुलाया।वही मौके पर बरगवां पुलिस पहुँच कर पंचनामा तैयार कर तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
घटना के बाद क्षेत्र में मातम सा छाया हुआ है हर कोई मासूम बच्चियों की मौत पर दुखी और निःशब्द है,एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौत से जिले में सन्नाटा सा छाया हुआ है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal