Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पत्रकारों ने किया शोक सभा, रखा गया 2 मिनट का मौन

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन हीरावती न्यूज़ टाइम संपादक अधिमान्य पत्रकार एवं समाजसेवी- डॉ. डी.डी.मिश्रा की माता हीरावती जी का विगत दिवस रविवार देर रात करीब 2:30 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण उनके आवास हीरावती हॉस्पिटल में निधन हो गया और वह लगभग 85 वर्ष की थी और पिछले 1 माह से ऊपर ब्रेन हेमरेज के

कारण कोमा में थी जिसकी देखभाल हेतु गांव से उनके पुत्र श्री मिश्रा जी के द्वारा अपने पास बैढ़न में अपने हॉस्पिटल आवास पर ही लाया गया था जहां इनका समुचित इलाज व

देखभाल किया जा रहा था लेकिन देर रात्रि उनके निधन की सूचना मिलते ही इनके परिवार जनों एवं शुभचिंतकों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी और वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं अपनी मां के साथ रह रहे और उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मिर्जापुर विजयपुरा के कम्पनी घाट में जहां उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ ।

इस दुखद घटना पर पूरे पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाजसेवियों – राजनीतिज्ञों पत्रकार बन्धुओ द्वारा राजीव चौक के पास सर्किट हाउस के उद्यान में शोक सभा आयोजित कर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा रखी गयी ।

उक्त शोकसभा में शामिल मुख्य से उपस्थित आरके श्रीवास्तव, विकासदेव पाण्डेय, बबलू विश्वकर्मा, विष्णु चौरसिया, अमित अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, सुरेश पाण्डेय उर्फ फौजी, दिनेश पाण्डेय, शिवगोविंद शाह, अजय शर्मा, जमुना सोनी, शशिकांत कुशवाहा, नीरज पाण्डेय, अजय द्विवेदी, धनजी सोनी, संतोष शुक्ला, विराट पाण्डेय सहित अन्य समाजसेवी व राजनीतिज्ञ लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...