बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आज दिनांक 06/10/2020 को जिला सामान्य प्रशासन स्थाई समिति एवं सामान्य सभा का आयोजन हुआ जिसमें निर्धारित एजेंडा के अनुसार आज दिनांक को बैठक में चर्चा हुयी और वही कई एजेंडों पर आवश्यक प्रस्ताव पारित किये गये ।

बैठक में मुख्य रूप से कृषि विभाग के अंतर्गत “आत्मा परियोजना” की समीक्षा की गयी जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष- अजय कुमार पाठक द्वारा योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने की निर्देश एवं शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक लोगो को आसानी से जनता तक पहुंचे (2) गौशालाओ के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी और वही समय सीमा में पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये गये (3) स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते हुये जिला एवं ब्लॉक की सामुदायिक अस्पतालों में सीसी कैमरा व प्रकाश हेतु जिला रोगी कल्याण समिति द्वारा कार्य कराने व मच्छरदानी का जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरण कराया जाये जैसे देवसर – चितरंगी – गोरबी – निवास – सरई – माड़ा इत्यादि कस्बों एवं गांव के हाट – बाजार एवं देवसर में सब्जी मंडी हेतु टिनसेड निर्माण कार्य कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
(4)बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को “कारण बताओ नोटिस” एवं 2 वर्ष से जिला पंचायत की बैठकों में अनुपस्थिति वनमंडलाधिकारी के विरुद्ध ध्वनिमत से निंदा प्रस्ताव पास किया गया एवं जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी को निंदा प्रस्ताव को पालन कराने एवं शासन को संप्रेषित किया जाये और वही सभी मदो से निर्मित भवनो एवं अन्य निर्माण कार्यों का जिला पंचायत के अधिकारियों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण कराने के लिये निर्देश दिये गये ।
उक्त बैठक के पश्चात संयुक्त सुरक्षा के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष – अजय कुमार पाठक द्वारा शपथ दिलायी गयी एवं रैली निकालकर “कोविड – 19” कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला पंचायत कार्यालय व जिला कलेक्ट्रेट से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शहर में पदयात्रा करते हुये पैदल जनजागरूकता रैली निकाली गयी और इस दौरान बिना मास्क लगाये लोगों को मास्क वितरित किये गये और उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में समापन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य – रविंद्र सिंह, तिलकराज सिंह (पूर्व सांसद), राजेश सिंह (राजू), कमलेश सिंह, राधा सिंह, किरण शाह, श्रीमती शांति सिंह, रामभजन साकेत, जिला पंचायत सीईओ – साकेत मालवीय, एसडीएम – ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर- संपदा सराफ, लोक सेवा अधिकारी- रमेश पटेल, सिंगरौली तहसीलदार – जीतेंद्र सिंह, आर आई – बंसल, नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये सहित जिला पंचायत व कलेक्ट्रेट व नगर निगम अमला के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal