Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दिन दहाड़े जिला न्यायालय के सामने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला कंजर गिरोह के 03 चढ़े पुलिस के हत्थे एक की तलाश जारी, कोतवाली व सिंगरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत विगत माह दिनांक 24/09/2020 को जिला न्यायालय के सामने से कार का शीशा तोड़कर बताने अनुसार ₹5 लाख रुपये नगदी रखे गये चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था फरियादी रामकरण चर्मकार निवासी – सितुल खुर्द (एडवोकेट) की सूचना पर थाना कोतवाली बैढन में अप. क्र. 865/20 धारा 379 भा. दं. वि. के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

इसी प्रकार दिनांक 07/07/2020 डीएवी रोड में फरियादी- पुष्पराज सिंह की रिपोर्ट की अज्ञात बदमाशों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी का जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना बैढ़न में अप. क्र. 593 /20 धारा 457, 380 भा. दं. वि. का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था ।

बताया गया कि जिला न्यायालय के सामने हुई चोरी की वारदात को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुयेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक – देवेश पाठक एवं कोतवाली प्रभारी को घटना की पतारसी करने एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे और वही जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी द्वारा अलग-अलग 03 पुलिस टीमें बनाकर सभी को संभावित स्थानों पर सुरागरसी की गयी एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये और मोबाइल सर्विलांस का सहारा लेते हुये प्रकरण के अनुसंधान के दौरान उक्त चोरी की वारदात में शातिर कंजर गिरोह की भूमिका प्रकाश में आयी ।

कंजर गिरोह की भूमिका प्रकाश में आने पर 03 अलग-अलग पुलिस टीमें जिला अनूपपुर – शहडोल – छतरपुर एवं मिर्जापुर रवाना की गयी और मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बिजेंदर निवासी- कंचनपुर थाना- चंदला जिला छतरपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें आरोपी बिजेन्दर कंजर द्वारा दिनांक 24/09/2020 को अपने साथी संजय ऊर्फ बुधुवा कंजर निवासी – राजगढ़ जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के साथ मिलकर जिला न्यायालय के सामने कार का शीशा तोड़कर ₹5 लाख रुपये की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और वह पूछताछ पर बिजेन्दर कंजर द्वारा अपने साथी चंद्रभान कंजर निवासी खमरौध थाना – बुढार जिला शहडोल एवं विजय उर्फ रणधीर कंजर पिता रामकुमार कंजर उम्र 30 वर्ष निवासी लोहासुर थाना- कोतमा अनूपपुर के साथ मिलकर डीएवी रोड की चोरी करना स्वीकार किया और आरोपियों की मेमोरेंडम के आधार पर विजेंद्र कंजर से करीबन ₹125000/- रुपये नगद एवं तीनों आरोपियों के कब्जे से करीबन सवा लाख रुपये के सोने – चांदी के जेवर कुल ढाई लाख रुपये कीमती नगदी एवं सोने – चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जप्त की गयी और तीनोंआरिपियो को गिरफ्तार किया गया और फरार आरोपी संजय कंजर की पता तलाश हेतु मिर्जापुर की तरफ टीम रवाना की गयी है जो संजय कंजर की पता तलाश की जा रही है पकड़े गये आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने पर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश – उत्तर प्रदेश – राजस्थान – बिहार – झारखण्ड सहित अन्य राज्य में दर्जनों से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा सराहनीय कार्य हेतु कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।

इनका रहा विशेष योगदान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक – देवेश पाठक, कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय, कोतवाली एसआई- रामजी शर्मा, एसआई- अभिषेक पाण्डेय, एसआई – नीरज सिंह, एसआई- पुष्पेंद्र धुर्वे एएसआई – बीपी कोल, प्रधान आरक्षक – पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, पंकज सिंह, आर. जीतेंद्र सेंगर, पंकज सिंह, महेश पटेल अंचल सिंह की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...