बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /विन्ध्यनगर नवजीवन बिहार विगत दिवस कल 07 अक्टूबर 2020 को शिवाजी काम्प्लेक्स परिसर में नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा कोरोना महामारी की आपदा में समाज के लिये स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान कर रहे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया ।

समिति के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संदेश देना था कि हमें सेवा से जुड़े विभिन्न लोगों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना करनी चाहिये ताकि उनका मनोबल ऊंचा रहे और वह अपने योगदान के जरिये समाज को आपदाओं से उबारते रहें ।
आज के सम्मान समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध एवं अनुभवी फिजीशियन डॉ. ए.के. दुबे, सुरक्षा के क्षेत्र में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक- राघवेंद्र द्विवेदी और स्वच्छता के क्षेत्र में संतोष तिवारी (स्वच्छता निरीक्षक) नगर पालिक निगम सिंगरौली को नवजीवन रहवासी कल्याण समिति की ओर से सम्मानित किया गया ।
समिति के संरक्षक – आर एस बघेल और अध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल व समिति के पदाधिकारी जे.एन. चौरसिया, आर.के. सिंह – श्यामबाबू अग्रवाल द्वारा कोरोना योध्दाओ को श्रीफल साल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक आर एस बघेल ने मोहल्ले में कार्य करने वाले सभी स्वच्छता कर्मियों को एक – एक हजार रुपये नगद भेंट कर प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम के दौरान समिति सचिव- एस डी गर्ग ने समिति के गतिविधियों की जानकारी देते हुये मजदूर महिला का परिचय कराया जो कि दुर्घटना में आग के चपेट में आने से बुरी तरह जलकर असहाय अवस्था में बेहद कष्ट में थी जो अब पूर्णतः स्वस्थ है और उस मजदूर महिला कविता रजक के लिये समिति ने लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये रुपये खर्च कर वाराणसी में प्लास्टिक सर्जरी कराकर समुचित उपचार कराया गया था और समिति ने कार्यक्रम में उसे भी वस्त्र और एक हजार नगद भेंट किये ।
कोरोना योद्धाओ ने समिति के पूर्व कार्यो को देखकर दिया सन्देश
वही डाक्टर ए.के. दुबे ने अपने उद्बोधन में सभी को संक्रमण से सावधान रहने की सलाह देते हुये मास्क पहनने, दूरी बनाये रखने हांथ धोते रहने की बात कही, टीआई विन्ध्यनगर राघवेंन्द्र द्विवेदी ने भी सभी को सामाजिक दूरी बनाये रखने और नियमों का पालन करने की सलाह दी और साथ ही समिति द्वारा समय-समय पर गये किये कार्य जैसे वृक्षारोपण – ठंडी में गर्म वस्त्रदान व कम्बल शिक्षा के क्षेत्र में क्विज प्रतियोगिता और लॉकडाउन में गांव – जंगल – शहर में जा जाकर जरूरतमन्दों को अनाज वितरण इत्यादि कार्यों की सराहना की।
संतोष तिवारी द्वारा भी स्वच्छता के महत्व को बताते हुये कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मियों के सहयोग के कारण यह सम्मान उन्ही का है दिन रात लगे रहते है ।
उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य, हर्रई आवास योजना एवं शहर के रहवासी, संयुक्त व्यापार मंडल बैढ़न के पदाधिकारी एवं सदस्य, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य, युवा टीम के सदस्य एवं शहर के व्यापारी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुये कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर समिति ने शहर और क्षेत्र को संदेश देते हुए अपील किया है कि इस तरह से सभी व्यवस्थाओं से जुड़े हुये लोगों का सम्मान कर उनके मनोबल को बनाये रखें ताकि समाज इस आपदा और महामारी से जल्द – जल्द उबर सके।
उक्त कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्य- सत्यनारायण बंसल, समीर सिंह, शहनवाज, अरविंद दिवाकर, वेदप्रकाश, राजेश गुप्ता, डी.के. गोयल, अर्णव, कशिश, श्यामबाबू अग्रवाल, पी के शुक्ला सोनू , एस चतुर्वेदी, आरएस चौबे, जावेद खान, एसपी पाण्डेय, आनंद अग्रवाल, सोनू, रस्तोगी बंधु, आलोक तुलसियान, जेएन चौरसिया, एके सिंह, आरके सिंह, राजाराम केशरी, ताराचंद कारीवाल, नीरज कारीवाल, पप्पू भाई, नानक, रामशिरोमणि गुप्ता,अभिलाष जैन, राजन, अमरदीप भारूका, आशीष शुक्ला, आशुतोष सोनी, सौरभ दुबे, डॉ. सुमित, जमुना सोनी, शिव उपाध्याय, मुर्तजा खान, फरदीन खान आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम के समापन में सभी ने कोरोना महामारी से बचाव में अपना योगदान रखने का संकल्प लिया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal