अपराधियों का संरक्षण बंद करें केंद्र और राज्य सरकारें
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 06 अक्टूबर 2020 को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों में महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन करेगी।

राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान करते हुये पार्टी के राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव ने कहा कि आज देश के हर हिस्से से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की खबरें आ रही हैं वही हाथरस की घटना ने पुलिस प्रशासन और सरकार के अपराधियों से गठजोड़ का पर्दाफाश भी कर दिया है और इधर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है ।
उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिये भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की सभी जिला एवं ब्लॉक ईकाइयां 06 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगी और साथ ही काम. संजय ने कहा कि केंद्र सरकार को महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशों को तुरंत लागू करना चाहिये ।
कॉमरेड संजय नामदेव ने कहा कि आज पूरे देश में हाथरस जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं और वही मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 32 वर्षीय दलित बलात्कार पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की गयी और इसके बाद में मुख्यमंत्री के आदेश पर शिकायत दर्ज की गयी और उधर दमोह में नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई और इसका वीडियो भी बनाया गया।
उन्होंने कहा कि हाथरस ही नहीं, दमोह, खरगोन, सतना, जबलपुर, खंडवा, सिवनी, कटनी या नरसिंहपुर हो या सिंगरौली हर जगह महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं और आज हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
राज्य व्यापी प्रदर्शन का ऐलान करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक जिला सचिव काम. राजकुमार शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी, रेप और हत्याओं के खिलाफ 6 अक्टूबर को पूरे राज्य में प्रदर्शन पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
इस मौके पर भोपाल में भी प्रदर्शन होगा और उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ नारा देती है, वहीं दूसरी ओर महिला हिंसा के आरोपियों को संरक्षित करने का काम करती है और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश हो या उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में अपराधी बेखौफ हैं और सत्ता के साथ उनका गठजोड़ साफ देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है और साथ ही थानों में पीड़िता और उसके परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और यहां तक कि उनकी रिपार्ट तक दर्ज नहीं की जा रही है और उल्टा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाये –
बलात्कार के सभी मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया चलायी जाये और दोषियों को कड़ी सजा दी जाये।
रिपोर्ट लिखने में देरी करने और पीड़ितों को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो, महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal