Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाकपा सिंगरौली द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ज्ञापन त्वरित कार्यवाही की माँग – काम संजय नामदेव

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/10/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आज दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन कर देश में बढ़ती महिला हिंसा पर रोक लगाने व आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने व पीड़ित परिवारो की सुरक्षा की अतिआवश्यकता है ।

वही आज शाम लगभग 03:00 बजे भाकपा कार्यालय राजीव चौक (माजन मोड़) से जिला कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर – बीपी पाण्डेय को 5 सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है ।

जिसमें माँगपत्र इस प्रकार है – (1) जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशें लागू की जाये (2) बलात्कार के सभी मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष न्यायिक चलाया जाये और दोषियों को कड़ी सजा दी जाये (3) रिपोर्ट लिखने में देरी करने और पीड़ितों को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो महिला सुरक्षा को सुनिश्चित हो (4) महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये (5) वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी एवं पुलिस अधिकारियो को तत्काल स्थानांतरण किया जाये ।

ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से उपस्थित भाकपा राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव, कामरेड- रामलल्लू गुप्ता, कामरेड – अरुण सिंह, कामरेड- भगवान आश्रय नामदेव, अरुणदेव पाण्डेय, अरविंद शाह, रामरसिले नापित, रामप्रताप बैस, आनंद शाह, विनोद नामदेव, संजय शर्मा, रमेश, रामबली, देवसर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी- शिवकली साकेत, सुनैना शर्मा, मीना देवी, अर्चना गुप्ता, सुनीता दुबे, अनिता, लीलावती शाह, गीता कुमारी, मंजू देवी सहित भारी संख्या में महिलाये – पुरुष मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...