Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नवानगर पुलिस ने किया अंधी हत्या का पर्दाफास,रांची से हत्यारा गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//नवानगर//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- बीते बुधवार कि सुबह नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही जंगल में हुई अंधी हत्या कि घटना में मुख्य आरोपी एवं उसकी पत्नी को काफी जद्दोजहद के बाद लातेहार झारखंड से पकड़ लाया गया है, विगत शनिवार कि रात में हुई हत्या के बाद बुधवार कि सुबह मिले युवक के शव कि घटना में एसपी बीरेन्द्र सिंह स्वयं मौका निरीक्षण कर नवानगर टीआई यूपी सिंह को घटना कि जांच एवं आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु जिम्मेदारियां दी थी जिसके बाद नवानगर पुलिस सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में जांच पड़ताल सुरु की गई जिसके बाद आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया गया।घटना का खुलासा करते हुए एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रात मृतक रामलल्लू एवं उसका परिचित दोस्त लंबू अग्रवाल एक साथ शराब पी रहे थे इसी बीच मृतक रामलल्लू ने लंबू की पत्नी से छेड़छाड़ एवं ज्यादती का प्रयास करने लगा जहां पर आरोपी लंबू अग्रवाल ने पत्नि के साथ छेड़छाड़ होता देख आगबगुला हो गया और उसने रामलल्लू के गर्दन पर कुल्हाडी़ मार दिया जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई थी

एसपी वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि घटना के बाद लंबू एवं उसकी पत्नी सुमित्रा ने मिलकर मृतक के शव को बोरे में पैक कर स्थानीय निगाही के जंगल में फेंक कर झाडि़यों से छुपा कर सोमवार को भाग निकले थे। सीएसपी देवेस पाण्डेय व टीआई यूपी सिंह के मौजूदगी मे उन्होने बताया कि इस घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने कि खबर पाते ही आरोपी अपनी पत्नी सहित फरार हो गया था जगह-जगह खोजबीन करते हुए उसकी पत्नी को विंध्यनगर थाना क्षेत्र के गहिलगढ़ से गिरफ्तार किया गया वही लंबू अग्रवाल चकमा देकर झारखंड धनबाद भाग निकला था जिसकी तलाशी में पुलिस टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी एएसपी अनिल सोनकर के मार्गदर्शन व टीआई यूपी सिंह के नेतृत्व की गयी इस विवेचना मे मुख्य आरोपी लंबू एवं उसकी पत्नी के विरुद्ध अपराध क्र 261/2020 धारा 302,201भादवि एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्त में लिया गया है

उक्त कार्यवाही में नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह,उपनिरीक्षक सी.के.सिंह,सहायक उपनिरीक्षक नृपेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह,संजीत सिंह,सुनील दुबे,इन्द्रेश पाण्डेय,आरक्षक फूल सिंह,अजीत सिंह,कुलदीप शर्मा,टुम्मन पन्द्रे,अनूप सिंह,जीवन भाटी,राजमणि मिश्रा,महिला आरक्षक बेला सिंह एवं रानू सिंह,सायबर सेल आरक्षक विजय खरे,सोबाल वर्मा व दीपक परस्ते की सराहनी भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...