Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर सिंगरौली रेडक्रॉस द्वारा आयोजित होगा रक्तदान शिविर रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा सिंगरौली द्वारा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2020 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

यह रक्तदान शिविर जिला प्रशासन की पहल पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के सहयोग से माजन मोड़ स्थित नगर निगम कार्यालय सभागार में 02 अक्टूबर 2020 को प्रातः 9:00 बजे से शाम 05:00 तक निःशुल्क में ब्लड ग्रुप जाँच कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा जिसमे आप सभी की सहभागिता समाजहित में बढ़कर आगे आये ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले के समस्त विभाग के शासकीय अधिकारी – कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारियों की भागीदारी होगी और साथ ही रक्तदान शिविर कार्य में अग्रणी समाजसेवी संस्था “प्रयास फाउंडेशन” भी इसमें सहभागीदार हैं ।

उपरोक्त जानकारी देते हुये रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन के कारण देश के सभी ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी को देखते हुये इस शिविर का विशेष महत्व है जिले में समुचित रक्त की आपूर्ति हेतु स्वैच्छिक रक्तदान की नितांत आवश्यकता है ।

अतः समस्त नागरिकों से अपील है कि इस शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...