बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- लॉक डाउन हटने के बाद लोगो ने कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतते नजर आ रहे है भीड़ भाड़ में इकट्ठा होना,मास्क न लगाना जैस मामले सामने आ रहे है जबकि लगातार जिला प्रशासन द्वारा लोगो कोरोना संक्रमण वायरस को लेकर नियमो का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।कोरोना वायरस एक छुआछूत वाली महामारी है जिसका अब तक कोई इलाज नही मिल पाया है इससे बचने के लिए एक पहल की गई है मास्क पहनने,हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं या सेनेटाइज करे,उचित दूरी बनाकर रहे भीड़ भाड़ से बचे।उसी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लेकर खुटार पुलिस टीम के द्वारा कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा के नेतृत्व में परसौना,खुटार में एक बार फिर जागरूकता अभियान चलाया गया वही बिना मास्क वालो पर सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा द्वारा चलानी कर्यवाही करते हुए 17 लोगो से 1700 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया वही लोगो को समझाइश दी गई कि इस महामारी से बचने के लिए मास्क पहने और को अच्छे से हाथों सेनेटाइज करे,भीड़ भाड़ वाले जगह पर जाने से बचे
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष वैश्य,सतेंद्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,मुनेन्द्र मिश्रा,संजीत कुमार व गुलाब सिंह रहे मौजूद
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal