Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सिंहपुर घटना की उच्चस्तरीय जांच का किया मांग

बढ़ता कारवाँ न्यूज//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS:- मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले के सिंहपुर थाने में पुलिस कस्टडी में नारायणपुर निवासी राजपति कुशवाहा की गोली लगने से हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है अजय सिंह ने जारी बयान में कहा है कि थाने के अंदर पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से किसी व्यक्ति की मौत हो जाना बेहद गंभीर मामला है इस मामले में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ीं से कड़ीं कार्यवाही होनी चाहिये|

अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हैं वहीं दूसरी ओर अपराधी तो दूर पुलिस के दामन पर ही दाग लग रहे हैं अजय सिंह ने साफ कहा की सिंहपुर घटना से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है इसके साथ ही इस मामले में जो भी दोषी हों उन्हें नही बख्शा जाना चाहिए|

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...