HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी):- ग्रामीणों की माने तो अगर प्रदेश की पुलिस अपने मुख्य कर्तव्य के प्रति निष्ठावान हो तो अपराधीयों के साथ अपराध का नामोनिशान मिट जाए परंतु शासन द्वारा निर्धारित श्रम नीति से प्राप्त सैलरी और महंगाई चलते पुलिस परिवार की जरूरतें शायद पुलिस को दोसी-अपराधियों को नजरअंदाज कर मित्रवत व्यवहार रखने को मजबूर करती है जिसके चलते आए दिन अपराध बढ़ते क्रम में माना जा रहा है
गौरतलब हो गत माह 9 अगस्त 2020 को जे.पी. कम्पनी रीवा ड्यूटी से छुट्टी में गांव आए कैलाश सिंह सीआईएसएफ जवान को अपने घर ना जाते हुये अपने घर से लगभग 700 मीटर दूर रिश्ते के मामा के घर रुकना इतना महंगा पड़ा कि दिनांक 12 से 13 अगस्त 2020 को मामा के घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर हरफरी के घनघोर पहाड़ी जंगल में आत्महत्या करना पड़ा जानकारी सूचना के बाद पुलिस मृत कैलाश की बॉडी अपने कब्जे में ले पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को शौप दिए जिनके द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया था।

महीना भर बीतने के बाद मृतक कैलाश का पिता नामजद हत्या का लगाया आरोप :- बता दें 24 सितंबर 2020 को मृतक कैलाश के पिता अमरनाथ सिंह द्वारा पुलिस थाना चितरंगी में लिखित रिपोर्ट मे ढेर सारी जानकारी देते हुए नामजद हत्या का आरोप लगा न्याय का गुहार लगाया है। बताया जा रहा है कि मृत कैलाश सिंह सीआईएसएफ जवान के गृह ग्राम स्थित रिस्ते के मामा की बात सुन

जब परिजन मृत कैलाश के आत्महत्या घटना गांव पता करने पहुंचे तो पता चला कि गांव से लगा ऊची पहाड़ी घनघोर जंगल मे पूर्व दिशा से ऊपर चोटी मे जाने का रास्ता है जहां घटना के पहले रात्रि मे किसी फोर व्हीलर गाड़ी की रोशनी दिखा था। जिस जानकारी के बाद मृत कैलाश के आत्महत्या को हत्या मान गृह ग्राम सकरिया और घटना ग्राम हरफरी मे मौजूद मृत कैलाश के सगे संबंधियों मे आक्रोश पनप रहा है पुलिस की कार्यवाही देखने के बाद हत्यारों से खुद निपटने की बात कह रहे हैं जिस संदर्भ में जब आरपी रावत थाना प्रभारी चितरंगी से जानकारी लेते हुये बात की गई तो उन्होंने ने कहा हम नहीं थे पर वो आत्महत्या किया था कोई विरोध बस कुछ कहे ऐसा कोई बात नहीं है।
ऐसे में खबर के माध्यम जिला पुलिस कप्तान वीरेंद्र सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संभावित अप्रिय घटना रोकने की मांग की जाती है।
चौंकाने वाला वीडियो के साथ शेष खबर अगले अंक में।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal