Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार चौकी का नशे के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा,अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपी चढ़े खुटार पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अवैध कारोबार,अपराध,वारंटियों पर शिकंजा कसने का जिले में अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा को बड़ी सफलता हाथ लगी जब खुटार चौकी अन्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को खुटार पुलिस ने धर दबोचा

आपको बता दे कि सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा को मुखबिरों से सूचना मिली कि खुटार कस्बा और चितरबई कला में अलग अलग जगह पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते टीम गठित कर दोनो जगहों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनो आरोपी बाबूलाल शाह पिता मोतीलाल शाह उम्र 53 वर्ष निवासी चितरबई कला को अवैध देशी शराब 20 पाव कीमत तकरीबन 1330 रुपये व राजकुमार केवट पिता रामकिशुन केवट उम्र 21 वर्ष निवासी खुटार को महुआ शराब 8 लीटर जिसकी कीमत तकरीबन 800 रुपये के साथ गिरफ्तार करते हुए अपराध क्र 0143/2020,0144/2020 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष वैश्य,सतेंद्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,आरक्षक गुलाब सिंह,पुष्कर पोरवाल की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...