Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली कांग्रेश शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में मनाया गया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन के अवसर पर आज सिंगरौली कांग्रेस के द्वारा कोविड-19 आपदा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विभिन्न जगहों पर शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठनों के द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन मनाया गया है।

शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चन्देल ने बताया कि कोरोना महामारी आपदा को ध्यान में रखते हुए अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ था की मेरे जन्मदिन पर कोई भी उत्साह या जश्न ना मना कर गरीब मजदूर असहाय परिवार की आप सभी मदद करें।।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के द्वारा माजन मोड़ पर मास्क एवं सेनेटाइजर किया गया वितरण उसके बाद 11:00 बजे पुराने हॉस्पिटल बैढन के सामने आईटी विभाग के अध्यक्ष राम निवास तिवारी के नेतृत्व में मास्क वितरण किया गया है साथ ही श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी कोरोना काल में मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें आप सभी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।।आज हम सभी कांग्रेस जन अपने लोकप्रिय नेता के दीर्घायु की कामना करते हैं

तदुपरांत जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के द्वारा ग्रीन हंट मजदूर बस्ती में 12:30 बजे मास्क एवं गरीब बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन एवं फल वितरण किया गया है। साथ मे विंध्य नगर एनटीपीसी गेट के सामने 1:00 बजे अजय सिंह चंदेल जिला महामंत्री शहर के नेतृत्व में मजदूरों को मास्क बांटा गया है।राजीव गांधी विचारधारा विंग के जिला अध्यक्ष साहिद खान रिंकू के सौजन्य से पठान काम्प्लेस बैढ़न में केक काटकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया जी का जन्मदिन मनाया है।।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार के नेतृत्व में जैतपुर झुग्गी झोपड़ी बस्ती में महिलाओं को मास्क सैनिटाइजर वितरण कर राहुल भैया का जन्मदिन मनाया गया है।।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन बड़े ही हर्षोल्लास का दिन है आज हम सब के लोकप्रिय नेता बिंध्य के गौरव माननीय भैया जी का जन्मदिन है आज हम सब कांग्रेश जन भैया जी के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार का जश्न ना मनाते हुए कोरोना जैसी महामारी आपदा को ध्यान में रखकर गरीब मजदूर असहाय लोगों की मदद करने के लिए सैनिटाइजर ,मास्क, बच्चों को पठन-पाठन सामग्री ,फल, मिठाईयां बांटकर भैया जी का जन्मदिन मनाया है।भैया दीर्घायु हो और ऐसे ही गरीब मजदूर सर्वहारा वर्ग की सेवा में हमेशा तत्पर रहें ।हम सभी कांग्रेस जन ईश्वर से उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं।।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेजिला उपाध्यक्ष राम कृपाल शाह, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष लखन लाल शाह, जिला महामंत्री मोहम्मद रियाज खान, रमेश प्रसाद शाह , रामाश्रय शाह ,मनोज सिंह पिंटू युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विधानसभा सिंगरौली,अजय सिंह डब्बू युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष,त्रिवेणी प्रसाद साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,सूरज कुमार द्विवेदी युवा कांग्रेस , अखिलेश शाह जिला सचिव,मोहम्मद इरशाद जिला सचिव,सोनू शेख आईटी जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश पाण्डेय आईटी ब्लॉक अध्यक्ष खुटार, शाहिद खान रिंकू जिला अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेश,दया निधि दुबे आईटी ब्लॉक उपाध्यक्ष खुटार, मकसूद रजा , जगजीवन शाह जिला सचिव,शरद पंचोली पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी,संतोष दुबे आईटी उपाध्यक्ष,अरविंद दुबे, एन डी यादव, राजेश कुमार दुबे, विद्यापति शाह एडवोकेट, रवि चंद सोनी, अतुल शुक्ला, रामसकल शर्मा ,विजय कुमार, शिव कुमार पटेल, आर पी पटेल इंटक नेता, रामबरन शाह,गोरख प्रसाद दुबे इंटक नेता,मणिराज सिंह, संतोष शाह, गौरव चौरसिया,जीतेंद्र सिंह पटेल, प्रहलाद शाह ,हरिकमल बैस, सौरभ सिंह रघुवंशी,रविंद्र सिंह, स्वतंत्र शाह, रवि सिंह चंदेल युवा नेता आदि लोग मौजूद रहे।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...