Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली कांग्रेस आईटी विभाग द्वारा मनाया जाएगा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष राम निवास तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।। आगामी दिनांक 23 सितंबर को समय 11:00 AM पर वैढन पुराने हॉस्पिटल के सामने गरीब असहाय मजदूरों को कोविड-19 जैसी महामारी आपदा से निपटने एवं सुरक्षा बचाव को ध्यान में रखते हुए मास्क का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कोरोना महामारी जैसी आपदा को ध्यान में रखते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने अपने समर्थकों शुभचिंतकों से कहा था कि मेरे जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का उत्सव ना मनाया जाए बल्कि आप सभी कार्यकर्ता गरीब मजदूर असहाय की मदद करें।

राहुल भैया की बातों का अनुसरण करते हुए उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिंगरौली कांग्रेस आईटी विभाग ने गरीब मजदूर वर्ग को मास्क वितरण करने का निर्णय लिया है। उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल रहेंगे। वही श्री तिवारी ने सभी कांग्रेस जन आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेश, महिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग युवक कांग्रेस एनएसयूआई उपभोक्ता कांग्रेश ,सद्भावना प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति विभाग, सेवादल, इंटक सहित सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उक्त मास्क वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अपील किया गया है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...