Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा पुलिस ने 2 हजार के इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

एक्सीडेंट के मामले में पेशी पर न आने से जारी हुआ था स्थाई वारंट

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा फरारी स्थाई वारंटीओ के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को आज पुनः सफलता मिली जब 10 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी अनुसार वर्ष 2010 के नवम्बर माह में थाना मोरवा क्षेत्र में मोटर साइकिल क्रमांक MP 53B 4181 के चालक बीनू डेविड पिता बाबू डी निवासी नेहरू नगर मोरवा ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर शिव प्रसाद यादव निवासी अजगुड को चोटिल कर दिया। जिस पर अपराध क्रमांक 310/10 धारा 279, 337, 338 ताहि कायम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया था जो जमानत पर छूटने के बाद से फरार था। जिस पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था और उसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक अजय पांडये, अशोक सिंह शामिल थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...