ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 12/09/2020
HS- NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) :- अभी-अभी फोन में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के खंड चितरंगी लमसरई क्षेत्र के चार छात्र सोन नदी बाढ़ में बहने से गांव मे बचाव हेतु अफरा-तफरी मच हुआ है बताया जा रहा है मध्य प्रदेश के खंड चितरंगी लमसरई निवासी 07 छात्र उत्तर प्रदेश मे पढ़ते थे जो उत्तर प्रदेश के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के कुडारी घाट रास्ते से घर लौट रहे थे अचानक बाढ़ में बहने लगे जिनमें से तीन छात्र बच गए और वही 4 छात्रो को सोन नदी का पानी अपने आगोश में ले लिया घटना ग्राम में मौत से लड़ रहे छात्रों को बचाव हेतु अफरा-तफरी मचा हुआ है

दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जब पत्रकार आरपी सोनी को लगी तो धैर्य देते हुए तत्काल लाइन मे ले कर दोनों राज्य के पुलिस प्रशासन को फोन कर सूचित किया गया सूचना पाने के तुरंत बाद तत्परता पूर्वक मध्य प्रदेश के स्थानीय प्रशासन निलेश कुमार शर्मा sdm चितरंगी, कुनाल राउत तहसीलदार चितरंगी, संतोष तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा, टीम सहित दोनों राज्यों के बचाव दाल-पुलिस प्रशासन मौत से संघर्ष कर रहे छात्रों को बचाने घटनास्थल को रवाना हो गए है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal