Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गुमसुदा नाबालिक की तलाश सहित पांच स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के माड़ा थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश राजपूत को गुमसुदा नाबालिक की तलाश के साथ साथ पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है

आपको बता दे 22/05/2020 को गुमसुदा के पिता लालता प्रसाद कोल निवासी रौंदी ने माड़ा थाना में आवेदन दिया कि 13/05/2020 को उसकी लड़की सुधनी कोल उम्र 17 वर्ष को कोई बहला फुसला कर ले गए है तब माड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमसुदा की तलाश सुरु की गई जिसमें पाया गया कि गुमसुदा अपने रिश्तेदारी में अपनी इच्छा से घूमने के लिए छत्तीसगढ़ चली गई थी जिसके बाद माड़ा पुलिस द्वारा टीम गठित कर गुमसुदा नाबालिक लड़की को तलास कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया

वही सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार स्थाई वारंटियों की धर पकड़ का अभियान चलाया गया है उसी अभियान के तहत माड़ा पुलिस ने अपराध धारा 420 भादवि के फरार पांच स्थाई वारंटी संतोष शाहू,लक्ष्मी मानिकपुरी,शान्तिदास मानिकपुर,मनहरन लाल चौहान,संजीत गुप्ता सभी निवासी कोरवा छत्तीसगढ़ को माड़ा पुलिस द्वारा टीम गठित कर कोरवा छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गयाब

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,परि.उप.निरीक्षक अमन वर्मा,सहायक उपनिरीक्षक आर.के.वर्मा व विजय पुष्ककार की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...