ग्वालियर।
22 क्रशर संचालकों ने बिलौआ मेंबिजली के बकाया बिल की 1 करोड़ 60 लाख की राशि जमा करा दी है।
इस पर बिजली कंपनी ने उसी दिन सभी के कनेक्शन काटे थे। कार्रवाई भय से 10 अन्य लोगों ने भी बकाया राशि जमा करा दी है।
12 क्रशर संचालकों पर एक करोड़ 28 लाख से अधिक बकाया होने के बावजूद बिजली कंपनी लंबे से कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। कंपनी ने क्रशर संचालकों को नोटिस भी जारी किए थे लेकिन इनके रसूख के कारण कंपनी कनेक्शन भी नहीं काट पा रही थी। दो दिन की कार्रवाई में 12 कनेक्शन काटे। कनेक्शन कटने के बाद कुछ समय क्रशर संचालकों ने जेनरेटर से क्रशर चलाए लेकिन डीजल की खपत अधिक होने से यह काम उन्हें महंगा पड़ने लगा। इसके बाद उन्होंने बकाया राशि को किश्तों में कराकर जमा कराना शुरू कर दिया है । बिजली कंपनी में क्षेत्र के 22 क्रशर संचालकों ने 1 करोड़ 60 लाख बकाया राशि जमा करा दी है। कंपनी के महाप्रबंधक ओएंडएम सुनील खरे बताया है कि 22 क्रशरों की बकाया किश्तों पर जमा होना शुरू हो गई है। जल्द ही पूरी राशि आ जाएगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal