Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महिला एवं बाल विकास विभाग मे आवेदन अंतिम तारीख समाप्त अब जमा दस्तावेज का फेरबदल प्रारंभ पात्र अभ्यर्थी की प्रतिभा हत्या की चर्चा जारी एसडीएम व्यस्त।।

HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) :- व्याप्त बेरोजगारी के चलते जहां भूखे महिला बेरोजगार रोटी के तलाश में नौकरी हेतु हर खतरा उठाने को तैयार हैं तो वहीं सरकारी नुमाइंदों का तलवार रूपी कलम नौकरी के लिए पात्र अभ्यार्थीयों की प्रतिभा हत्या करने को तैयार होने का क्षेत्र मे जगह-जगह चर्च चल रही है

चर्चा-जानकारी के अनुसार जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग खंड चितरंगी के दोनो परियोजनाओं में 21अगस्त 2020 से 5 सितंबर 2020 तक आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए जिसका समय सीमा पांच सितंबर को समाप्त होने के बाद अभ्यर्थीयों के परिजन-सहयोगी विभागीय अधिकारियों के यहां दौड़-धूप करना जारी कर दिये वहीं जिम्मेदारों द्वारा समय से पहले गोपनीयता भंग कर भर्ती सलेक्शन हेतु अभ्यार्थी परिजनों को सलाह भी दिया जा रहा है जिस सलाह को मान कर कम अंक वाले अभ्यर्थी जादा अंक की फर्जी दस्तावेज सम्मिलित किया जाना चर्चा मे है बेरोजगार महिला अभ्यार्थी रोजगार पाने हेतु जहां अपना जेवर बेच नौकरी पाने को उतावला है तो वहीं चितरंगी में कई पंचवर्षी से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी मजबूर बेरोजगारों के मजबूरी का जम कर फायदा उठाते हुये उन्हे सलाह दे रहे हैं कि जादा अंक की अंकसूची के साथ अधिकारियों को मैनेज करो नौकरी जुगाड़ हो जाएगा चर्चा मे है। इतना ही नहीं :- आरटीआई कार्य कर्ता मनोज कुमार दुबे जानकारी देते हुए बताये महिला एवं बाल विकास विभाग चितरंगी क्रमांक 1में पहले से भी अपात्र फर्जी दस्तावेज से कुछ

अधिकारी-कर्मचारी आज भी नौकरी कर रहे हैं कानूनी अधिकार होते हुए भी हमारे द्वारा चाही गई दस्तावेज की जनकारी ना देते हुये छुपाया गया और जिम्मेदार अधिकारी फर्जी दस्तावेज छुपाने में सहयोगी हैं श्री दुबे ने कहे जिले के मुख्य जिम्मेदार जिला कलेक्टर को संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्यवाही करना चहिये। चर्चा सुन पुष्ट जानकारी हेतु निलेश कुमार शर्मा sdm चितरंगी को कई बार फोन में संपर्क कहने का प्रयास किया गया परंतु शायद व्यस्तता बस कॉल उठाना जरुरी नहीं समझे अगर उक्त बात और क्षेत्र में हो रही चर्चा सही है तो भर्ती हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों की प्रतिभा की हत्या का पूरी संभवना मानी जा रही है

इनका कहना:- अगर ऐसा है तो देखते हैं भर्ती जांच हेतु विभागीय खंड जिला स्तरीय समिति गठित है जांच कराया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी राजीव रंजन मीना कलेक्टर सिंगरौली।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...