शहर के आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी और सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी सहित 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भितरवार, बेलगढ़ा, बीएसएफ अकादमी और ग्राम गोबरा में 8 लोगों को मिलाकर कुल 16 लोग क्षेत्र में संक्रमित पाए गए।
अब प्रशासन की टीम सभी के घर पहुंचकर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है और संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को आई शहर के हनुमानगंज में 25 वर्षीय युवक, आईसीआई बैंक कर्मचारी के साथ ही ठाकुर बाबा रोड स्थित झूलेलाल कॉलोनी में एक वृद्घा, एक वृद्घ, एक किशोर और एक युवक संक्रमित निकले हैं। साथ ही सिटी पुलिस द्वारा पकड़ा गया एक रेत कारोबारी, और बुजुर्ग रोड निवासी एक वृद्घ भी संक्रमित पाए गए हैं।
इसके ही ग्राम गोबरा में एक 10 वर्षीय किशोर, टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में एक युवक और एक महिला, भितरवार में एक अधेड़, एक युवक और एक महिला संक्रमित पाई गई है। साथ ही ग्राम बेलगढ़ा में एक वृद्घ और एक युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही डबरा ब्लॉक में निकलने वाले संक्रमितों की संख्या अब तक 321 पर पहुंच गई है।
नगर पालिका कार्यालय में दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज: नगर पालिका में एई के कोरोना संक्रमित निकलने के कारण मंगलवार को नपा कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। बुधवार को भी यहां कामकाज प्रभावित रहा। कार्यालय खुला, लेकिन कई कक्षों में ताले लटके रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal