ग्वालियर
आईसीएमआर की टीम ग्वालियर पहुंची, आज डबरा और भितरवार से सर्वे की शुरुआत होगी
प्रदेश के तीन शहरों में अब फिर सीरो सर्वे किया जाएगा। इसी क्रम में ग्वालियर के साथ ही उज्जैन और देवास में लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच की जाएगी। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संक्रमण की स्थिति का पता लगाने के साथ ही संक्रमण के स्तर की तुलना करना है। दरअसल, 15 मई को भी आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च) के साइंटिस्ट की देखरेख में शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 400 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।
इसकी जांच में क्या नतीजे निकले, इसे आईसीएमआर ने सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि, आईसीएमआर के अधिकारियों का दावा है कि सर्वे के परिणाम की सभी जानकारियां केंद्रीय व संबंधित राज्य के स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई थीं। डीटीओ डाॅ. सीमा जायसवाल ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी वार्ड-5,17,26,38,52 के रहवासियों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
हालांकि इस बार प्रत्येक वार्ड के 16-16 घरों के सभी सदस्यों (10 वर्ष से अधिक आयु) के सैंपल लिए जाएंगे। जबकि पिछली बार प्रत्येक घर से केवल एक व्यक्ति के ही सैंपल लिए गए थे। सर्वे की शुरुआत गुरुवार को भितरवार और डबरा से की जाएगी। इसके बाद शहरी इलाकों में सर्वे किया जाएगा।
इसलिए हो रहा है सीरो सर्वे
सीरो सर्वे का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संक्रमण की स्थिति का पता लगाना है। दरअसल, विशेषज्ञों का ये मानना है कि संक्रमण की चपेट में आने के बाद भी कई लोगों में हलके लक्षण आए होंगे या लक्षण आए ही नहीं होंगे। इस कारण उन लोगों ने जांच भी नहीं कराई होगी और सामान्य उपचार से वह ठीक भी हो गए होंगे। इस कारण यह आंकलन करना मुश्किल होगा कि कितने लोग इस कोरोना संक्रमण की चपेट में आए? जो लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो जाते हैं, उनके शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। जो इस वायरस से लड़ने में सक्षम होती है। इसीलिए इस सर्वे में ब्लड सैंपल लिया जाता है, जबकि कोरोना की जांच में व्यक्ति के मुंह और नाक से सैंपल लिया जाता है।
क्या है इस सर्वे की खासियत
इस सर्वे में दस वर्ष से अधिक आयु के लोगों के ही सैंपल लिए जाएंगे, साथ ही उम्रदराज लोगों को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा।
हर व्यक्ति का लगभग 3-5 एमएल ब्लड सैंपल लिया जाएगा। इस सैंपल का आईजीजी एलाइजा टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट के माध्यम से ब्लड में एंटीबॉडी की उपस्थिति की जांच की जाएगी।
सर्वे की शुरुआत:संक्रमण का स्तर जाननेे के लिए फिर होगा सीरो सर्वे, पांच वार्डों में 16-16 घरों के हर सदस्य का सैंपल लिया जाएगा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal