Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अधूरी तैयारी से शुरू हुई अमृत योजना, पहले हाईवे पर डाली जानी थी लाइन, अनुमति तक नहीं ले पाए

ग्वालियर-
डबरा नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही और अधूरी तैयारियों के कारण जनसुविधाओं के लिए आए प्रोजेक्ट या तो समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, या फिर योजना से ही हटाए जा रहे हैं । शहर का मुख्य थीम रोड बनाए जाने का प्रोजेक्ट दो बार टेंडर होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका । अब इस प्रोजेक्ट को ही योजना से ही हटा दिया गया है ।
थीम रोड: पांच साल में दो बार टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण कार्य
अधूरी तैयारी से शुरू हुई अमृत योजना, पहले हाईवे पर डाली जानी थी लाइन, अनुमति तक नहीं ले पाए
वहीं अमृत मिशन के प्रोजेक्ट में हाईवे पर पाइप लाइन डाले जाने की अनुमति प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद भी नहीं मिल सकी है, जिससे इस बार की गर्मियों में शहर की आधी आबादी को नलों से पानी मिलने का सपना अधूरा ही रहेगा। वहीं इस संबंध में डबरा नगर पालिका के इंजीनियर धर्मेंद्र भदौरिया का कहना है कि श्याम वाटिका से लेकर गैंडौल रोड तक रोड पहले मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत बनाई जानी थी। इसके लिए दो बार टेंडर किए गए, पर दोनों ही बार निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका, अब फिर से हमने रोड निर्माण के लिए राज्य शासन के पास प्रस्ताव भेजा है। हाईवे पर पाइप लाइन डालने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, कुछ ही दिनों में अनुमति मिल सकती है, कुछ क्षेत्रों में इस बारा गर्मियों में पानी देने की कोशिश है।
1. थीम रोड – शहर में थीम रोड बनाए जाने का प्रोजेक्ट करीब 5 साल से अधिक समय पहले मंजूर हुआ था। पहले ठाकुर बाबा रोड को थीम रोड बनाए जाने के लिए चिह्नित किया गया था । लेकिन इसके बाद श्याम वाटिका से लेकर गैंडौल रोड तक करीब 1 किलोमीटर से अधिक तक की दूरी तक की रोड को थीम रोड की तर्ज पर बनाए जाने योजना बनाई गई। जिसके लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत राज्य शासन ने रोड बनाए जाने के लिए बजट स्वीकृत कर मंजूरी दे दी। लेकिन इस योजना में दो बार टेंडर करने के बाद भी नगर पालिका रोड का निर्माण नहीं करा सकी। अब इस रोड को मुख्यमंत्री अधोसंरचना से हटा दिया गया है । जिसके चलते थीम रोड बनाए जाने का सपना अभी शहर वासियों के लिए अधूरा रह गया है। हालांकि अब नगर पालिका इस रोड के निर्माण के लिए राज्य शासन से फिर से स्वीकृति मांग रही है,लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
2. अमृत योजना – अमृत योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए करीब 45 करोड से अधिक की राशि से पानी की टंकिया, टंकियों को भरने के लिए सिंध नदी से टंकियों तक हाईवे से होकर मेन लाइन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई लाइन और फिल्टर प्लांट का काम किया जाना था। काम शुरू करने के लिए ठेकेदार को मार्च 2019 में वर्क ऑर्डर दिया गया था। लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली तो ठेकेदार ने काम नहीं किया और 8 माह का अतिरिक्त समय दिया गया। यह अतिरिक्त समय भी नवंबर माह में पूरा हो पाया है, लेकिन हाईवे पर पाइप लाइन डालने के लिए नगर पालिका अभी तक हाईवे अथॉरिटी से अनुमति नहीं ले सकी है, जिससे मैन पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है। ऐसे में हाईवे बनने के बाद पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई हुई तो सड़क बर्बाद हो जाएगी।
नवंबर में होना था काम पूरा, लेकिन पाइप लाइन डालने के लिए नपा अभी तक अनुमति भी नहीं ले पाई है
नवंबर में होना था काम पूरा, लेकिन पाइप लाइन डालने के लिए नपा अभी तक अनुमति भी नहीं ले पाई है
श्याम वाटिका से गैंडोल तक कच्ची रोड दलदल में तब्दील
पैदल चलने तक में आ रही परेशानीः श्याम वाटिका से लेकर गैंडौल रोड तक करीब 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी है। यह मार्ग कच्चा है । यहां थीम रोड बनाकर डिवाइडर पर आर्कषक लाइटिंग और सड़क के दोनों तरफ बेंच डाली जानी थी। लेकिन यहां थीम रोड तो दूर की बात सामान्य रोड भी नहीं बनाई जा सकी । जबकि अब इस रोड की हालत यह है कि इस रोड बारिश के बाद हुई कीचड़ से निकलना तक मुश्किल हो रहा है, और लोग परेशान हो रहे हैं ।
अनुमति के अभाव में इस बार भी नहीं मिलेगा ग्रामीणों को पानी
समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद नवंबर माह में यह प्रोजेक्ट पूरा होना था। जिससे लग रहा था कि आगामी गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड की आधी शहरी आबादी को नलों से पानी मिलेगा। लेकिन कंपनी अभी तक महज योजना का 35 फीसदी ही काम कर सकी है। यदि हाईवे पर पाइप लाइन डाले जाने की अनुमति नगर पालिका समय पर ले आती तो योजना काम जल्द पूरा हो जाता।
लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण योजना काम समय पर पूरा नहीं हो सकेगा और इस बार भी गर्मियों में पानी की किल्लत उठानी पड़ेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...