Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एडीजी, भाजपा के संगठन मंत्री सहित 172 कोराना संक्रमित, 1 की मौत

 ग्वालियर-ग्वालियर-चंबल अंचल में  292 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें अकेले ग्वालियर के 172 लोग शामिल हैं। संक्रमित मिले लोगों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजबाबू सिंह और भाजपा के संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ भी शामिल हैं। एडीजी का डेढ़ माह पहले ही ग्वालियर से पुलिस मुख्यालय भोपाल में पोस्टिंग हुई है।
इससे पहले वह ग्वालियर में आइजी का पदभार संभाल चुके हैं।
ग्वालियर के सिटी सेंटर निवासी 48 वर्षीय शैलेंद्र बरुआ जबलपुर में भाजपा के संगठन मंत्री हैं। वह ग्वालियर में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए थे। इसके बाद वह जांच सैंपल देकर इंदौर चले गए थे।
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह इंदौर में ही भर्ती हो गए। आइसीएमआर की 1361 लोगों की जांच रिपोर्ट में 172 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 4893 हो चुकी है जबकि 3649 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 114 लोग डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे।
गुस्र्वार-शुक्रवार की दरमियानी रात को सुपर स्पेशियलिटी में कोरोना का इलाज ले रही एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा मुरैना में एसडीएम आरएस बाकना, चंबल संभाग कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों सहित 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शिवपुरी में 46, दतिया में 39, श्योपुर में 13, भिंड में 4 मरीज मिले हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...