ग्वालियर
डबरा मेंबीमारी के कारण इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मृक महिला के शव को एंबुलेंस में रखकर थाने में पहुंचे। जहां ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की।
पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर इस मामले की जांच कर रही है। शहर की रामनिवास कॉलोनी में रहने वाले सुरेश गोस्वामी ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि उनकी बेटी करिश्मा गोस्वामी (21) की शादी अप्रैल 2019 में आलमपुर में रहने वाले कुलदीप गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के बाद कुलदीप उसे कार और दहेज में अन्य सामान मांगे जाने की लेकर आए दिन मारपीट करता था, और उसे मायके भी नहीं आने देते थे।
मारपीट के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई तो करिश्मा के भाई को बुलाकर उसे रक्षाबंधन पर मायके भेज दिया। कई उन्होंने उसका इलाज कराने के लिए कहा पर उन्होंने मना कर दिया, जिससे वे डबरा में ही उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ी तो ग्वालियर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पिता सुरेश अन्य कई परिजन के साथ करिश्मा के शव को एंबुलेंस में रखकर थाने पहुंच गए और मामला दर्ज कराए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने समझाइश देकर मर्ग कायम कर जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही।
इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय एक महिला की मौत ,ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal