ग्वालियर
भितरवारशहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अकेले प्रशासन की नहीं है, यह हर आमजन की जिम्मेदारी है। कोरोना को हराने के लिए सामूहिक प्रयास होने की आवश्यकता है।
यह बात एसडीएम कार्यालय में प्राइवेट क्लीनिक संचालक चिकित्सकों की बैठक लेते हुए एसडीएम अश्विनी कुमार रावत ने कही। श्री रावत ने कहा कि मरीजों को प्रेरित कर फीवर क्लीनिक पर भेजा जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग कराई जा सके।
उन्होंने सभी को निर्देशित किया की इलाज कराने आने वाले प्रत्येक मरीज का मोबाइल नंबर के साथ डाटा रखा जाए। बैठक में प्राइवेट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राधेलाल अग्रवाल, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. नितिन मंगल, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. गोपाल आिद शामिल हुए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal