Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना का डर:इलाज के लिए बाहर जा रहे संक्रमित, 70 से ज्यादा सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हुए भर्ती

ग्वालियर

कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए लोग अब शहर से बाहर का रुख कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ये जानकारी छुपा रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में अभी तक सिर्फ 15 कोरोना संक्रमित ही इलाज के लिए बाहर गए है, लेकिन जब इसकी पड़ताल की तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई।

बीते 55 दिनों में 70 से ज्यादा कोरोना संक्रमित तो केवल दिल्ली-एनसीआर के अस्पताल में इलाज के लिए जा चुके हैं। नेता, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी ही नहीं कई डाॅक्टर्स भी दिल्ली-एनसीआर में इलाज करा रहे हैं। इनमें से कई स्वस्थ होकर घर आ चुके हैं।
नेता, अफसर, व्यापारी और डॉक्टरों को ग्वालियर के अस्पतालों पर भरोसा नहीं
जबकि… सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 15 कोरोना संक्रमित इलाज के लिए बाहर गए
इलाज के लिए ये लोग गए बाहर-डबरा के चर्चित व्यापारी रमेश रोहिरा, और अशोकहिंदुजा दिलीप हिंदुजा दोनों भाई,और परिजन डॉ कमल कटारिया भी दिल्ली गुड़गांव में अपना चेकउप इलाज करा चुके
देवेंद्र शर्मा (कांग्रेस अध्यक्ष), कमल माखीजानी (भाजपा अध्यक्ष), रमेश अग्रवाल (पूर्व विधायक), बृजमोहन परिहार (निधन हो चुका है), डाॅ. अमित थावरानी, डाॅ. राकेश रायजादा, डाॅ. ममता शुक्ला, नवीन शिवहरे, प्रदीप शिवहरे, राजू चड्डा, शरद गुप्ता (निधन हो चुका है), संजीव गुप्ता, राकेश मंगल। वहीं विधायक प्रवीण पाठक की ग्वालियर में कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्होंने भोपाल में जांच कराई और चिरायु अस्पताल में काफी दिनों तक भर्ती रहे।
हालत बिगड़े इससे पहले ही इलाज के लिए बाहर जाना ठीक समझा
शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन यहां केवल लक्षणों के आधार पर दवाएं दी जा रही है। जबकि इस संक्रमण से निपटने के लिए एंटीवायरल ट्रीटमेंट देना बहुत जरूरी है। खासकर वे लोग, जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। डाॅ. राकेश जी की रिपोर्ट जब पाॅजिटिव आई तो निर्णय लिया कि दिल्ली में इलाज कराना बेहतर रहेगा। डाॅ. अंजलि रायजादा, राकेश रायजादा की पत्नी
पीएनबी के 4 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव
ग्वालियर | पंजाब नेशनल बैंक के पांच कर्मचारी संक्रमित पाए गए। सिल्वर ओक के पास स्थित ब्रांच की 29 वर्षीय सीनियर मैनेजर के अलावा चार अन्यसहकर्मियों ने गुरुवार को सैंपल दिए थे। वहीं आईसीआईसीआई और मुरैना स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की ब्रांच में पदस्थ कर्मचारी, दर्पण कालोनी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई। इससे पूर्व उनके बेटे की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई थी। आरएचएफडब्ल्यूटीसी के कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर भी संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व भी आरएचएफडब्ल्यूटीसी में अन्य लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है।
चाची की रिपोर्ट निगेटिव, भतीजा पाॅजिटिव
शिवाजी नगर निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। युवक के चाचा और उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के कारण युवक की चाची ने टेस्ट कराया था। सावधानी बतौर युवक ने भी टेस्ट कराया। रिपोर्ट में चाची को स्वस्थ्य बताया।
पटवारी व शिक्षक भाई भी निकले संक्रमित
शील नगर में रहने वाले 40 वर्षीय़ शिक्षक व उनके 36 वर्षीय पटवारी भाई भी पाॅजिटिव निकले हैं। साइंस कालेज का छात्र, रमटापुरा निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, रिटायर्ड सेना के जवान व उनकी पत्नी और बेटा संक्रमित आए हैं। प्राधिकरण के सीईओ की 90 वर्षीय मां और काम करने वाली बाई की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।
दिल्ली में ग्वालियर की रिपोर्ट अमान्य
जेएएच और मुरार अस्पताल की जांच के आधार पर दिल्ली इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के परिजन भी परेशान हो रहे हैं। ऐसे मरीजों के कुछ परिजनों ने बताया कि दिल्ली के बड़े अस्पताल जिले की सरकारी रिपोर्ट को मान्य नहीं कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि प्रशासन संक्रमित मरीज को किसी तरह की रिपोर्ट मुहैया नहीं कराता है। वह सिर्फ सूची लेकर अस्पताल पहुंच जाते हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...