ग्वालियर- सरकार के मुखियापिछले तीन दिनों से शहर में थे, जिसकी वजह से बिजली विभाग के अधिकारियों की धड़कड़ने बड़ी हुई थी। जनता की समस्याओं को देखते हुएगत देर रात प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान शहर के विद्युत व्यव्स्था से नाराज नजर आए
मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि बिजली की अनावश्यक कटौती बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही जले हुए एवं खराब ट्रांसफार्मर युद्ध स्तर पर बदले जाएँ। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ट्रांसफार्मर पूरी क्षमता के हों, जिससे दुबारा ट्रांसफार्मर फुकने की नौबत न आए। इसमें किसी भी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बिजली के अनाप-शनाप अर्थात गैर वाजिब बिल कदापि न आएं। किसी भी हालत में ऐसी स्थिति सहन नहीं होगी। उन्होंने संबल योजना के हितग्राहियों की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने श्री चौहान ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई पर निगरानी रखने के गठित की जाए और इसकी जिम्मेदारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal