ग्वालियर –
लांच थाना क्षेत्र दतिया में पति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक में मां और पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी।
पुलिस ने थाने में सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज उजागर हो गया
21-22 अगस्त की रात को पति और उसके मां-पिता ने की थी हत्या
दतिया के लांच थाना क्षेत्र के तिगरू गांव में एक युवक ने अवैध संबंध में शक में अपने माता-पिता के साथ मिलकर 24 साल की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आधी रात में ही शव को 7 किमी दूर पुलिया में फेंक आए। अगले ही दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन देकर बताया कि महिला पड़ोसी युवक के साथ घर से भाग गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज उजागर हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतका के पति धर्मेंद्र सिंह परिहार, पिता नरेंद्र और मां सत्तू बाई को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने 21-22 अगस्त की रात वर्षा (24) को घर के अंदर बंद कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने उचाड़ राेड स्थित पुलिया में छिपा दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 21 अगस्त रात 11 बजे तक वर्षा की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी गईं थीं। बाद में पुलिस ने धर्मेंद्र, उसके पिता नरेंद्र और मां सत्तूबाई से अपने तरीके से पूछताछ की तो तीनों ने हत्या करना कबूल किया। यह भी बताया कि उन्होंने वर्षा की हत्या में पड़ोसी मोनू सेन को फंसाने के उद्देश्य से शव को उचाड़ में पुलिया के अंदर छिपा दिया था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal