Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संघ मुख्यालय ऊर्जा व प्रेरणा देनेवाला-राज्‍यसभा सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, नागपुर.ग्वालियर –
भाजपा नेता, राज्‍यसभा सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्‍ट्रीय स्‍वयं संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से चर्चा कर वे दोपहर में ही दिल्ली लौट गए। इस दौरान उन्होंने संवाद माध्यम से चर्चा टालने का प्रयास किया।राज्‍यसभा सदस्‍य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागपुर दौरे  पर कांग्रेस अध्यक्ष के मुद्दे पर बोलने से इनकार किया।

सिंधिया ने इतना ही कहा कि संघ मुख्यालय ऊर्जा व प्रेरणा देनेवाला है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल पर यह कहकर अधिक बोलने से इनकार किया कि ये कांग्रेस का अंदरुनी मामला है। इस विषय पर वे अधिक नहीं बोलेंगे।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया का यह पहला नागपुर दौरा था। उन्होंने अपना यह दौरा एकदम गोपनीय रखा था। दोपहर 11 बजे वे दिल्ली से विमान से यहां पहुुुंचे थे। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को भी उनके दौरे की जानकारी नहीं थी। लिहाजा विमानतल पर उनके स्वागत के लिए कोई कार्यकर्ता भी नहीं पहुुंचा था।

सिंधिया विमानतल से सीधे महल स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे। बाद में उन्होंने संघ के पहले सरसंघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार के निवास पर पहुंचे। उसके बाद रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर में पहुंचे। डॉ.हेडगेवार व गोलवलकर गुरुजी की समाधि के दर्शन लिए। दोपहर करीब 4 बजे वे विमान से दिल्ली के लिए लौट गए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...