Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस का सदस्यता कार्यकम आज मेला मैदान में :किराया जमा होने के बाद भी प्रशासन ने देरी से दी अनुमति

ग्वालियर
कांग्रेस भीभाजपा के बाद अब बुधवार को महासदस्यता सम्मेलन आयोजित कर रही है, लेकिन इस आयोजन पर प्रशासनिक प्रक्रिया का पेंच फंसा रहा। कांग्रेस के विरोध के बाद देर रात प्रशासन को इस आयोजन की अनुमति देनी पड़ी।

दरअसल, कांग्रेस नेता अशोक सिंह तोमर ने 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे से मेला के फैसिलिटेशन सेंटर में सदस्यता कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जयवर्धन सिंह शामिल होकर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे, लेकिन मंगलवार को प्रशासन ने कांग्रेस की और से दिया गया अनुमति का आवेदन निरस्त कर दिया।

जबकि कांग्रेस नेता से फैसिलिटेशन सेंटर के किराए के एवज में 29 हजार 500 रुपए मेला प्राधिकरण जमा करा चुका था। मामले में जब कांग्रेस नेताओं ने विरोध शुरू किया और हर हाल में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही तो देररात प्रशासन ने परमिशन दे दी।

अनुमति देने में देरी की
हमने कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति मांगी थी जिसके लिए मेला प्राधिकरण ने किराया राशि भी जमा करा ली। लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण भाजपा सरकार ने कार्यक्रम की अनुमति शाम तक नहीं होने दी। रात में हमें इसकी अनुमति मिली। अब कांग्रेस का कार्यक्रम मेले में ही होगा। यदि फैसिलिटेशन सेंटर में जगह नहीं दी गई तो हम सड़क पर खड़े होकर नए साथियों को सदस्यता देंगे। – डॉ. देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कांग्रेस

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...