Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा में हे राशन डकेतो का बड़ा गिरोह पीडीएस का चावल गेहूं मिटटी का तेल डकार जाता ,कालाबाजारी हेतु डबरा जा रहा 257 क्विंटल गेहूं-चावल लदा ट्रक पकड़ा,

ग्वालियर- राशन गरीबों के पर डाका डालने के खेल में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन से अनुबंधित सप्लायर फर्म शुभम ट्रांसपोर्ट का 257 क्विंटल पीडीएस गेहूं-चावल लदा ट्रक सिथौली पर पकड़ा गया है। ट्रक को मोहना और रायरू की राशन दुकानों पर सप्लाई देने जाना था, लेकिन यह डबरा रूट पर क्राइम ब्रांच को मिला। एसपी अमित सांघी के इनपुट पर पुलिस ने इसे शनिवार रात पकड़ा और सुबह खाद्य आपूर्ति विभाग को कार्रवाई के लिए बुलाया। अभी तक की पड़ताल में सामने आया कि ट्रक शनिवार को लक्ष्मीगंज वेयरहाउस से निकला था और मोहना-रायरू की बजाय इसे डबरा की ओर भेजा जा रहा था। ड्रायवर को हर घंटे कोई मोबाइल पर फोन कर स्पॉट बदलवा रहा था। पुलिस ने ड्रायवर और ट्रक मालिक पर एफआइआर दर्ज कर ट्रांसपोर्टर को भी जांच के दायरे में लिया है।
डबरा में हे राशन डकेतो का बड़ा गिरोह पीडीएस का चावल गेहूं मिटटी का तेल डकार जाता
ज्ञात रहे कि हमारे द्वारा एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अनुबंधित सप्लायर-ठेकेदारों द्वारा राशन दुकानों पर कम तौल, कटे-फटे बारदाने और देरी से सप्लाई के मामले को उठाया जा रहा है। जिस ट्रांसपोर्ट का यह 257 क्विंटल लदा पीडीएस राशन का ट्रक है, उसे भी देरी से सप्लाई के मामले में नोटिस मिला है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आखिरकार यह गड़बड़ बड़े स्तर पर रविवार को सामने आ गई, जिसमें इस पीडीएस सप्लाई को ठिकाने लगाने की तैयारी थी।

257 क्विंटल राशनः इनपुट से कार्रवाई तक

एसपी अमित सांघी को सूचना मिली कि पीडीएस राशन से भरा ट्रक संदेहास्पद हाल मे विक्की फैक्ट्री पर खड़ा है। क्राइम ब्रांच के एसआइ बीएल मांझी की टीम ने मौके पर जाकर ट्रक पकड़ा और थाने में रखवाया। राशन को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया जा रहा था। सुबह तहसीलदार सिटी सेंटर कुलदीपक दुबे और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के जेएसओ महावीर सिंह की टीम पहुंची। जांच में पता चला कि ट्रक क्रं एमपी 07एचबी 3079 में 257 क्विंटल पीडीएस गेहूं- चावल है, जो कि शुभम ट्रांसपोर्ट (प्रोपराइटर मीना जैन) की सप्लाई थी। ट्रक पेटी कांट्रेक्ट पर था, जिसका ड्रायवर पंकज पांडेय और मालिक का नाम मेहर सिंह निवासी शब्द प्रताप आश्रम है। ड्रायवर ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मीगंज वेयरहाउस से माल लेकर जाना था और माल के बिल मोहना और रायरू राशन दुकानों के मिले। ट्रक चालक को मोबाइल पर हर घंटे लोकेशन दी जा रही थी और डबरा की ओर ले जाने का प्रयास था। ट्रक चालक व मालिक पर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 407 के तहत झांसी रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

देर से सप्लाई में बड़ा खेल

पकड़ा गया माल घाटीगांव सर्किल के अनुबंधित सप्लायर शुभम ट्रांसपोर्ट का था और 24 घंटे पहले वेयर हाउस से निकला था। राशन की दुकानों पर सही समय पर माल पहुंचा या नहीं इसकी निगरानी का जिम्मा एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन (नान) का है। इनके अफसर क्या कर रहे थे जब इतनी बड़ी खेप दूसरे रूट पर जा रही थी। अगर क्राइम ब्रांच ट्रक नहीं पकड़ती तो माल पता नहीं कहां ठिकाने लगा दिया जाता। देर से सप्लाई की शिकायत में शुभम ट्रांसपोर्ट के साथ भितरवार सेक्टर की मैसर्स जय शीतला ट्रांसपोर्ट कंपनी, डबरा की मैसर्स राम इंटरप्राइजेज, ग्वालियर एवं मुरार की मैसर्स अग्रवाल महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट कंपनी, शहरी क्षेत्र ग्वालियर का मैसर्स अग्रवाल रोड करियर भी शामिल हैं, जिनकी जांच फूड कंट्रोलर कर रहे हैं।

कार्रवाई की जाएगी

257 क्विंटल राशन का ट्रक पकड़ा गया है जो अपने रूट पर नहीं जा रहा था। थाने में एफआइआर करा दी गई है। शुभम ट्रांसपोर्ट से पूछताछ की जाएगी कि यह माल दूसरे रूट पर कैसे निकला। पुलिस विवेचना के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। सभी ट्रांसपोर्टर-सप्लायरों की जांच की जा रही है।

सीएस जादौन,फूड कंट्रोलर,ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...