Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बस हाईजैक मामला: बीहड़ में छिपे थे मास्टरमाइंड के तीनों साथी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा /ग्वालियर
गुरुग्राम से पन्ना के लिए चली कल्पना ट्रैवल्स की बस को आगरा के मलपुरा से बस हाईजैक किए जाने के मामले के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा के तीन साथियों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चित्राहट से गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बस को चित्राहाट-इटावा बार्डर पर लखेरेकुआ चौकी के पास स्थित ढाबे पर खड़ी कर बदमाश यमुना के बीहड़ में छिप गए थे। इनसे चोरी की बाइक, तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दोनों कारें बरामद कर ली हैं।
मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
मंगलवार रात मलपुरा में गुरुग्राम से पन्ना के लिए चली कल्पना ट्रैवल्स की बस को हाईजैक कर लिया गया था। जिसे इटावा-चित्राहाट के बार्डर पर लखेरेकुआ चौकी के पास स्थित ढाबे पर खड़ी कर बदमाश यमुना के बीहड़ में छिप गए थे।
गुरुवार को फतेहाबाद में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जैतपुर के रहने वाले आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया था। उसका साथी कचौराघाट का रहने वाला यतेंद्र बचकर निकलने में कामयाब हो गया था। तभी से चित्राहाट और मलपुरा पुलिस कचौराघाट बार्डर पर डेरा डाले हुए थी। शुक्रवार को सुबह तड़के बीहड़ में छिपे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर निकले।घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ा
गोविंद नगर पानी की टंकी की ओर से आने वाले रास्ते से निकले बदमाशों को बाइक सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कचौराघाट निवासी श्रवण कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, यतेंद्र पुत्र रामदास, संजय पुत्र वीरेंद्र सिंह बताया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बस को ढाबे पर खड़ी कर बीहड़ में छिप गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक्सयूवी 500 और कार को बरामद कर लिया। जिन्हें उन्होंने वारदात के बाद रक्षपाल यादव के खेत के पास तालाब के किनारे और कालका प्रसाद के घर के सामने रास्ते पर खड़ा कर दिया था।

लगेगी रासुका, जब्त होगी अवैध संपत्ति

चित्राहाट से हुई गिरफ्तारी के बाद एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। संपत्ति का विवरण जुटाने में पुलिस लगी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा के संपर्क में कैसे आए, यह भी पुलिस पता कर रही है।

मुठभेड़ के बाद बीहड़ में आ गया था यतेंद्र

मुठभेड़ में प्रदीप गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद कचौराघाट निवासी यतेंद्र बचकर भाग गया था। वहां से वह बीहड़ में अपने साथियों के पास पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह तड़के चार बजे के करीब अंधेरे में बाहर जाने को निकले थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...