बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//खुटार:- आपको बता दे कि आवेदिका अनिता पटवा के द्वारा CHC अस्पताल खुटार में आशा कार्यकर्ता के लिए आवेदन दिया गया था आवेदिका के साथ तीन और महिलाओं के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन अनिता पटवा BPL की सदस्य है वही अनिता पटवा विधवा पेंशनधारी है जिससे आवेदिका आशा कार्यकर्ता के लिए प्रथम श्रेणी आती है लेकिन खुटार CHC अस्पताल के BCM सुनील शाह के द्वारा अनिता पटवा से 20 हजार रुपये की मांग की गई लेकिन आवेदिका अनिता पटवा के द्वारा BCM को रिश्वत ने देने के कारण BCM द्वारा विधवा महिला को अश्लील गालियां और धमकी देते हुए अपने चेम्बर से भगा दिया गया वही अनिता पटवा के द्वारा बताया गया कि दूसरे आवेदिका से 20 हजार रुपये लेकर भर्ती किया जा रहा
अनिता पटवा निवासी जरहा के द्वारा बताया गया कि इस मामले में उनके द्वारा जिला कलेक्टर,सीएमएचओ और खंड चिकित्सा अधिकारी तक आवेदन दिया गया लेकिन आवेदिका को न्याय अब तक नही मिला लेकिन BCM सुनील शाह के द्वारा धमकी जरूर मिलने लगी
वही आवेदिका अनिता पटवा अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी है कहा कि मैं एक विधवा हूँ और गरीब भी हूँ लेकिन BSM सुनील शाह के द्वारा मुझे गाली देते हुए बच्चलन कह कर मुझे विधवा महिला को अपमानित कर मेरे चरित्र पर भी उंगली उठाने का काम किया गया है वही वो रोते हुए कहा कि एक विधवा का मदद करने कोई आगे नही आया लेकिन BCM ने मुझ बेसहारा को अश्लील गालियां देते हुए चेम्बर से धक्के मार कर बाहर कर दिया मेरे द्वारा कई जगह न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन मुझ बेशहरा को अब तक कोई मदद जिला प्रशासन,या सीएमएचओ से अब तक आवेदन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई
इनका कहना
मेरे द्वारा जांच करवाया जा रहा है जल्द ही मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी
सीएमएचओ आर.पी.पटेल
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal