बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- मोरवा पुलिस अंर्तगत 19 मार्च को डायल 100 में सूचना प्राप्त हुई की अनारकली बैगा को उसके पड़ोसियों ने जिसमें 4 लोग थे लाठी एवं हाथ से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है इस पर तत्काल पीड़िता को लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 155//202 धारा 294,323,324,326,506,34 भादवि कायम कर तीन लोगों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया किंतु एक महिला आरोपी लगातार फरार चल रही थी जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

वही एक अन्य प्रकरण में दिनांक 11/07/2020 को एक महिला नित्या प्रजापति उम्र 28 वर्ष ने अपने ससुराल के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली इस सूचना पर थाना मोरवा में मर्ग क्रमांक 42/20 कायम कर जांच में लिया गया जांच उपरांत श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली द्वारा पाया गया कि मृतिका को उसका पति अयोध्या प्रसाद प्रजापति व उसकी सौतेली सास उर्मिला प्रजापति द्वारा घरेलू विवाद कर प्रताड़ित किया जाता था साथ ही दहेज की मांग की जाती थी जिस पर मृतिका ने आत्महत्या कर ली दोनों पति एवं सास के खिलाफ थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 364/20धारा 306,498ए,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
उक्त मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसमे उप निरीक्षक विनय शुक्ला,रूपा अग्निहोत्री,सहायक उपनिरीक्षक शिवनाथ प्रजापति,प्रधान आरक्षक डीएन सिंह,अरविंद चौबे जयराम गुप्ता,आरक्षक राम नरेश प्रजापति,मंगलेश सिंह औरिस गुर्जर,महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी,ज्योति पांडेय शामिल थे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal