ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” संक्रमण शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आज गनियारी के सनशाइन स्कूल के पास मोबाइल दुकानदार 21 वर्ष वही बीजपुर रोड मस्जिद के पास एक ही घर मे पिता 72 वर्ष, पुत्र 18 वर्ष, बलियरी के बीपीएल कॉलोनी (पहाड़ी टोला) महिला 32 वर्ष अस्पताल में काम करती थी और जिले के अन्य स्थानों पर कोरोना संक्रमित पॉजिटिव पाये गये मरीजो को अस्पताल एंबुलेंस द्वारा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार हेतु भर्ती कराये गये मौके पर नायब तहसीलदार- दिव्या सिंह और बैढन पटवारी उमेश नामदेव द्वारा नजरी नक्शा बनाया गया और पाये गये पॉजीटिव मरीजो के घर और दुकान को सीलकर रास्ते को बन्दकर कंटेनमेंट एरिया घौषित करने हेतु नगर निगम द्वारा तैयारी की जा रही है ।

वही आस – पास के क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण मिलने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है और कोविड-19 नियमों का पालन करे और सावधानी बरते डरे नही ।
मौके पर नायब तहसीलदार- दिव्या सिंह, बैढन पटवारी उमेश नामदेव, निगम अमला में अधीक्षण यंत्री प्रभारी- आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री – अनुज सिंह, चंद्रमणि द्विवेदी सहित नगर निगम – स्वास्थ्य विभाग – राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal