Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आईबीपी कंपनी जयन्त के सुपरवाइजर पर निकाले गये ट्रक ऑपरेटर ने लगाये गम्भीर आरोप – मामला पहुंचा कलेक्ट्रेट कार्यालय

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/08/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पीड़ित रामभुवन सिंह पिता- बैजनाथ सिंह ग्राम – देवलपुर पोस्ट- हड़ियाडीह थाना – चौबेपुर जिला – वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं जो हाल पता – एमआइजी कॉलोनी गनियारी बैढन में रहकर आई.ओ.सी.एल. (आईबीपी) कंपनी जयंत में पंप ट्रक ऑपरेटर के पद पर 2015 से नियमित रूप कार्य करते आ रहे थे विगत वर्ष 2019 अगस्त माह में उनके बड़े भाई को गंभीर रूप से स्वास्थ्य खराब होने के कारण छुट्टी लेकर अपने घर वाराणसी चले गये थे जिसमें दो-तीन माह लग गये थे पुनः काम पर उपस्थित होने हेतु कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर राहुल एवं प्लांट इंचार्ज के द्वारा ड्यूटी पर लगाने के लिये आज कल किया जाने लगा और वही पीड़ित रामभुवन सिंह ने सुपरवाइजर- राहुल से निवेदन किया कि अभी आर्थिक स्थिति खराब है आजकल करके घुमा रहे हैं तो बोले कि जब ऐसा है तो पहले मुझे ₹50000 (पचास हजार रुपये) दे दो तुरंत काम पर उपस्थित करवा देंगे अन्यथा दूसरे से रुपये लेकर काम पर लगा लेंगे तब उन्होंने कहा कि भाई के दवाई उपचार में

परेशान हो गया हूं और रुपये देने में सक्षम नहीं हूं और इसी बीच “कोविड-19” लॉकडाउन लग गया मई माह से काम पर रखने हेतु निवेदन करते आये काम पर नहीं रखा गया आर्थिक संकट खड़ा हो गया जिनके बच्चे डीपीएस स्कूल विन्ध्यनगर में अध्ययनरत है काम पर न रखने के कारण बच्चे की फीस नहीं जमा हो पा रही भुखमरी की स्थिति निर्मित हो गयी ड्यूटी पर न रखने से पीएफ इत्यादि का नुकसान हो रहा है काम से पृथक करने की कोई नोटिस भी नहीं दी गयी और लॉकडाउन के पूर्व जयंत चौकी प्रभारी के समक्ष निवेदन किये थे कोई नहीं सुनवाई हुयी ।

रामभुवन बताते हैं कि खान व्यवसाय प्रशिक्षण केंद्र जयन्त परियोजना (भारत सरकार) प्रशिक्षित है और पंप ट्रक चलाने का जबलपुर से लाइसेंस ही प्राप्त है ।

पीड़ित रामभुवन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि कम्पनी के सुपर वाइजर द्वारा कहा गया था कि आप वाराणसी क्षेत्र के हो मोदी जी पैसा बांट रहे हैं पैसा लेकर आइये तभी काम लगेगा और वही ₹50000 रुपये न देने पर दूसरे व्यक्ति को विगत दिवस दिनांक 05/08/2020 को ट्रक ऑपरेटर के पद पर पदस्थ कर दिया गया ।

सुपरवाइजर का कहना है

सुपरवाइजर राहुल का कहना है कि पिछले टेंडर में ड्यूटी का रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा अब नया टेंडर हो चुका है हमारे द्वारा कोई रुपये पैसे की मांग नहीं की गयी है ये लम्बे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे ना ही कोई सूचना दिए थे, अब ठेकेदार बदल गए है । नये ठेके में जरूरत अनुशार कर्मचारी रख लिए गाए है । सरकारी ड्यूटी नही है की इनका जगह खाली रहेगा जरूरत अनुसार कर्मचारी रख्खे और हटाये जाते रहते है।।

उक्त आपबीती घटना की शिकायत आवेदन पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आवक – जावक शाखा में दी गयी है और अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी और न्याय के इंतजार में आस लगाये हुये है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...