कटनी
कटनी जिले में एक ही परिवार के 16 पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा 2 अन्य पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में हड़कंप की स्थिति है। इसके अलावा जिले में कोरोना से एक मौत की भी खबर है।जिले में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 242 तक पहुंच गई है।
डॉ समीर सिंघई ने बताया कि हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। यह 4 अगस्त को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इन्हें माधवनगर के उत्कृष्ट स्कूल के छात्रावास स्थित कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था। विगत रात उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया यहां सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शासन के प्रोटोकाल के तहत माधवनगर इमलिया रोड स्थित मुक्तिधाम इनका अंतिम संस्कार किया गया।
7 अगस्त को 31 पॉजिटिव मिले थे
इससे पहले 7 अगस्त को भी जिले में कोरोना बम फूटा था। इस दिन एक साथ 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस रिपोर्ट में माधवनगर निवासी एक परिवार के 24 लोग पॉजिटिव हो गए थे। इससे पहले जिले में 25 जुलाई को एक साथ 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। नईबस्ती में ट्रेडिंग का काम करे व्यापारी सहित एक ही परिवार के 16 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दो युवक विजयराघवगढ़ के कैमोर व भैंसवाही गांव के हैं। यह दोनों बाहर से भैंसवाही गांव पहुंचे थे।
एक ही परिवार के सदस्य मिले पॉजिटिव
पॉजिटिव मिलने वालों में 50 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला, 28वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष 25 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालक, 19 वर्षीय किशोर, 56 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष,32 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय बालिका, 20 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय पुरुष, .6 माह की बालिका, 27 वर्षीय महिला, सभी निवासी जयप्रकाश वार्ड नंबर 9 नईबस्ती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal