Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अयोध्या से लौटे सिंधी संत हंसराम ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर किए दर्शन

ग्वालियर

सिंधी समाजके संत हंसराम भीलवाड़ा गत दिवस अयोध्या से श्री रामजन्म मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दतिया पहुंचे। महामंडलेश्वर संत ने पीताम्बरा पीठ दतिया पहुंचकर दर्शन किए। अपने प्रवास के दौरान बालाजी सूर्य मंदिर के दर्शन करने उनाव जाते समय उन्होंने रास्ते में माता खैरी, परशराम हनुमान मंदिर पहुंचकर वहां दर्शन किए। उन्होंने ज्योति मंदिर दतिया पहुंचकर वहां पवित्र ज्योति का पूजन किया। संत हजारी राम पंचायत ने महामंडलेश्वर संत का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर काफी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं पंचायत के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। संत ने माता साहेब आश्रम ज्योति नगर कॉलोनी पहुंचकर रात्रि विश्राम किया।

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि शिलान्यास में सिंधी समाज के दो संत स्वामी हंसराज साहेब एवं युधिष्ठिर लाल स्वामी को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अयोध्या से लौटते हुए संत दतिया पहुंचे थे। जहां उनका सिंधी समाज के लक्ष्मण साहवानी, रमेश चन्द्राणी, बलदेव राज बल्लू, अर्जुन मेंबर, भगत मतानी, महेश चन्द्राणी, निखिल सुखेजा, लालचंद्र मौर्यानी, घनश्याम रतराणी सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...