Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुलासा:डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर बदमाश अश्विनी दुबे पकड़ा, 21 कार्ड बरामद

ग्वालियर-
राज्य सायबर सेल की टीम ने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश 35 वर्षीय अश्विनी दुबे निवासी बहोड़ापुर को पकड़ा है। पकड़ा गया ठग नशेड़ी है और जुआ भी खेलता है। इसी लत ने उसे ठगी की वारदातें करने पर मजबूर किया। उसने पहले एक वारदात की, फिर दूसरी और देखते ही देखते वह साइबर क्राइम में माहिर हो गया। जब उसके पास करीब 5 लाख रुपए इकठ्ठे हो गए तो उसने ब्याज पर पैसा देने का धंधा भी शुरू कर दिया। उसने 20 से ज्यादा वारदात कुबूल की हैं। उसके पास से 21 डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ है।
 
वारदातें कर पांच लाख रुपए जाेड़ लिए, इन्हें ब्याज पर चलाता था
 
वृद्ध और महिलाएं रहती थीं टारगेट पर
ठग के टारगेट पर वृद्ध और महिलाएं रहती थीं। अश्विनी दुबे निवासी बहोड़ापुर, एटीएम  बूथ के बाहर खड़े होकर वृद्ध व महिलाओं का इंतजार करता था। जैसे ही बूथ के आसपास कोई उसे दिखता था तो वह उसे बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल लेता था।
एक महीने में 8 वारदातें
एटीएम बूथ और अन्य स्थानाें पर जहां आप डेबिट का इस्तेमाल करते हैं वहां इसे बदलने वाले ठग सक्रिय हैं। एसी वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।एक महीने में ही ऐसी 8 घटनाएं हुई हैं। इसलिए किसी को भी अपना डेबिट कार्ड न दें।
ठग से पूछताछ में कई खुलासे हुए
ठग अश्विनी से पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे हुए हैं। उसके पास से 21 डेबिट कार्ड और 3.13 लाख रुपए के चेक बरामद हुए। यह चैक अलग-अलग लोगों के थे। ठग ने बताया कि वह कई महीनों से ठगी कर रहा है। ठगी का पैसा वह ब्याज चलाता था और इस पैसे के एवज में गारंटी के तौर पर चेक ले लेता था। उधार लेने वालाें से वह 5 से 10 प्रतिशत तक ब्याज वसूलता था। ठगी के ही पैसों से शराब व स्मैक की लत पूरी करता था और जुआ खेलता था। जुए में कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने करीब एक साल पहले पहली बार ठगी की थी। इसके बाद लगातार ठगी करता रहा। अब पुलिस डेबिट कार्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि किन-किन लोगों को उसने शिकार बनाया।
ऐसा शातिर… देखने पर ही याद कर लेता था पिन
पकड़ा गया अश्विनी दुबे बहुत शातिर है। किसी के डेबिट का एक बार पिन देखने पर वह उसे याद कर लेता था। इसके बाद वह डेबिट कार्ड बदलकर पूरा खाता ही खाली कर देता था।
नशेड़ियों से चाेरी करवाता था डेबिट कार्ड
ठग अश्विनी ने पूछताछ में पुलिस काे बताया कि उसने नशेड़ियों को अपना एजेंट बना लिया था। कुछ जेबकतरे भी उसके संपर्क में थे। वह डेबिट कार्ड चोरी कर उसे देते थे। जिन डेबिट कार्ड पर गोपनीय पिन लिखा होता था, वह उनका इस्तेमाल कर लेता था।
इस तरह से पकड़ा गया ठग
राज्य सायबर सेल के एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि ग्वालियर के रहने वाले वृद्ध दामोदर गर्ग 2 अगस्त को एटीएम बूथ पर 2 हजार रुपए निकालने गए थे। एटीएम में जब उन्होंने डेबिट कार्ड लगाया तो पीछे से उन्हें एक युवक ने यह कहकर टोका कि सर्वर डाउन है। बाद में युवक ने बातों में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। रात को उनके मोबाइल पर एसएमएस आए। इसमें उनके खाते से 1.30 लाख रुपए निकालना बताया गया है। श्री गर्ग ने परिजनों से बात की और तत्काल कार्ड ब्लॉक कराया। अगले दिन उन्हाेंने राज्य सायबर सेल में घटना की शिकायत की। मामले की जांच में पता लगा कि वृद्ध का डेबिट बदला गया था। इस कारण एटीएम बूथ के फुटेज बैंक से मांगे गए, लेकिन फुटेज नहीं मिल पाए।
सायबर सेल की टीम ने बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी निकलवाई। इसमें पता लगा कि श्री गर्ग के कार्ड से एक पेट्रोल पंप पर पीओएस मशीन से पेट्रोल का भुगतान किया गया है। टीम ने इस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रेस किया और फिर पुलिस 35 वर्षीय अश्विनी दुबे निवासी बहोड़ापुर तक पहुंच गई। पूछताछ में वह पुलिस को घुमाने लगा, लेकिन बाद में उसने वृद्ध का डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की वारदात करना स्वीकार किया

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...