Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दुष्कर्म के प्रयास का एक केस दर्ज था,पिछले 34 सालों से फरार10 हजार रुपए का इनामी देवरी निवासी सुरेश पाठक को पकड़ा

ग्वालियर –
भिंडशहर कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर जिले से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक पर जहां 10 हजार रुपए का ईनाम था। वहीं दूसरा पांच हजार रुपए का इनामी है। खास बात तो यह है कि 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी पिछले 34 सालों से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि देवरी निवासी सुरेश पाठक (58) पुत्र रामसिया पाठक पर वर्ष 1986 में एक दुष्कर्म के प्रयास का एक केस दर्ज हुआ था। तब सुरेश की उम्र 24 वर्ष थी। उन्होंने ग्वालियर की किसी महिला के साथ कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
मथुरा, वृंदावन, देहरादून सहित कई शहरों में फरारी काटी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

इस घटना के बाद से ही सुरेश कभी मथुरा वृंदावन, कभी देहरादून सहित विभिन्न शहरों फरारी काट रहे थे।

जबकि न्यायालय से उनका स्थाई वारंट जारी हो चुका था। तत्कालीन पुलिस अफसरों द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए उन पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन 34 साल बाद शहर कोतवाली टीआई उदयभान सिंह यादव को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि सुरेश पाठक इस समय ग्वालियर में रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्वालियर के मेहरा गांव से दबोच लिया। आज सुरेश की उम्र 58 वर्ष हो चुकी है। साथ ही उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जो गवाह था उसकी भी मौत हो गई है। वहीं फरियादी महिला का भी अब पता नहीं है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस थाना में उनकी डायरी की धूल साफ कर रही है।

शहर कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर जिले से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक पर जहां 10 हजार रुपए का ईनाम था। वहीं दूसरा पांच हजार रुपए का इनामी है। खास बात तो यह है कि 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी पिछले 34 सालों से फरार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि देवरी निवासी सुरेश पाठक (58) पुत्र रामसिया पाठक पर वर्ष 1986 में एक दुष्कर्म के प्रयास का एक केस दर्ज हुआ था। तब सुरेश की उम्र 24 वर्ष थी। उन्होंने ग्वालियर की किसी महिला के साथ कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस घटना के बाद से ही सुरेश कभी मथुरा वृंदावन, कभी देहरादून सहित विभिन्न शहरों फरारी काट रहे थे। जबकि न्यायालय से उनका स्थाई वारंट जारी हो चुका था। तत्कालीन पुलिस अफसरों द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए उन पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन 34 साल बाद शहर कोतवाली टीआई उदयभान सिंह यादव को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि सुरेश पाठक इस समय ग्वालियर में रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्वालियर के मेहरा गांव से दबोच लिया। आज सुरेश की उम्र 58 वर्ष हो चुकी है। साथ ही उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जो गवाह था उसकी भी मौत हो गई है। वहीं फरियादी महिला का भी अब पता नहीं है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस थाना में उनकी डायरी की धूल साफ कर रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...