Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा जयन्त क्षेत्र में लघु कार्यशाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एवं आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी बस्तीयों में मॉस्क का वितरण करवाया गया।

ब्रेकिंग न्यूज – 09/08/2020

हिम्मत समाचार ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- जैतपुर वार्ड क्रमांक 20 जैतपुर में स्थित सामुदायिक भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी हेतु लघु कार्यशाला का आयोजन संतोष पाण्डेय नोडल ऑफिसर स्वच्छता प्रकोष्ठ, जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक, संतोष तिवारी स्वच्छता निरीक्षक, राघवेंद्र सिंह एवं आशीष शुक्ला आई. सी हेड के नेतृत्व में किया गया है।

इस लघु कार्यशाला में जयंत जोन के बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, छोटू कुमार उप स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं जयंत जोन के समस्त सफाई संरक्षक मौजूद रहे।

1) लघु कार्यशाला के दौरान नेतृत्वकर्ताओं द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2021 की तैयारी के संबंध में विशेष रूप से अवगत कराते हुए बताया गया कि 4 महीने बाद स्वच्छता रैंकिंग का कार्य शुरू हो जाएगा जिसमें सिटीजन फीडबैक की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी स्वच्छ सर्वेक्षण के पूर्व दौर में यह 4 भागों में बंटा हुआ था लेकिन सरकार द्वारा वर्ष 2021 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को 3 भागों में बांटा गया है जिससे आगामी वर्ष 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण में अंक प्राप्त करना और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन अगर हम सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित है कि स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2021 में हमारा नगर पालिक निगम सिंगरौली अब्बल नंबर पर जरूर पहुंचेगा।

2) इसके साथ ही कोविड-19 वैश्विक महामारी से व्यक्तिगत सुरक्षा एवं बचाव हमारी स्वयं की जिम्मेदारी बनती है सफाई कार्य के दौरान सफाई संरक्षकों को पी.पी किट का उपयोग विशेष रूप से करना चाहिए और व्यक्तिगत साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।

3) क्षेत्र की साफ सफाई एवं सिटीजन फीडबैक हेतु जागरूकता से संबंधित आई.सी टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष प्रयास किया जाएगा।

4) यदि घर-घर कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंच पाने पर कचरा संग्रहण टोल फ्री नंबर:- 7610107107 पर संपर्क करने से कचरा संग्रहण वाहन की सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाई जाएगी।

5) लघु कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए विशेष समझाइश दी गई एवं साथ ही मास्क वितरण किया गया।

छोटू कुमार उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा कहा गया कि हमारे क्षेत्र एरिया अंतर्गत हम सभी सफाई संरक्षकों के साथ अपने कार्य के लिए निरंतर सजग रहते हुए प्रयास करेंगे कि हमारा जयंत क्षेत्र स्वच्छ सर्वेक्षण में किसी प्रकार से कमजोर ना हो सके।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...